नशा करने पर परिवार की मृत्यु होती है
इटारसी । शिक्षक कल्याण संगठन जिला नर्मदापुरम ने कुसुम मालपानी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल न्यास कॉलोनी में नशे से दूरी जीवन है जरूरी की भावना से नशा मुक्ति अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में अतिथि गणों के रूप में शिक्षाविद् डॉ केएस उप्पल, दंत चिकित्सक डॉ केसी साहू, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सीपी ठाकुर,एस आई श्रद्धा राजपूत , मंचासीन हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्ति प्राचार्य संजय दुबे ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ,अब हमने यह ठाना है, नशा मुक्त भारत बनाना है के नारे के साथ हुआ।
स्वागत उद्बोधन हिंदी मीडियम के प्राचार्य हरीश मालवीय ने दिया।
पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री ठाकुर ने कहा आपको नशे की लत से अपने परिवार एवं रिश्तेदारों को छुड़वाना है। जहर खाने से एक व्यक्ति की मौत होती है लेकिन नशा करने से परिवार की मौत होती है।
दंत चिकित्सक डॉ
के सी साहू ने कहा कि आप सभी को अपने परिवार के सदस्यों को बिड़ी एवं सिगरेट पीने की आदत से छुटकारा दिलवाना होगा, इसके धुएं में से 40 प्रकार की गैसें निकलती हैं जिससे फेफड़े खराब होते हैं। गुटके के सेवन से मुख का कैंसर होता है, अतः इसके सेवन से बचना चाहिए।
डॉ उप्पल ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा की नशे से एक व्यक्ति, एक परिवार ही नहीं वरन् सम्पूर्ण राष्ट्र तक बर्बाद हो जाते हैं इसके लिए उन्होंने चीन के अफीम युद्ध की घटना का वर्णन किया। नशे के सेवन के चलते पंजाब में एंबुलेंस ट्रेन चलती है जिसमें कैंसर रोगियों को इलाज के लिए ले जाया जाता है।
एस आई श्रद्धा राजपूत ने कहा नशा करने से अपराधी प्रवृत्ति जागृत होती है।हमें नशे करने वाले व्यक्ति को नशा करने से रोकना चाहिए उसके नहीं मानने पर फोन नंबर 14446 पर कॉल करना चाहिए।
जिला सचिव रामचरण नामदेव ने हैंड बिल का वाचन किया।
कोषाध्यक्ष अखिलेश दुबे ने छात्राओं से परिवार जनों को नशा मुक्त रखने की शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम का संचालन संगठन के संयोजक राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार इंग्लिश मीडियम विभाग की प्राचार्य रोहिणी मजूमदार ने माना।
कार्यक्रम को सफल बनाने में घनश्याम शर्मा, एसआर पटेल सुरेंद्र सिंह तोमर ,हंसा कपूर ,उषा कश्यप, शकुंतला आचार्य, पूजा सोलंकी ,कुमुद शुक्ला ,मधुलिका तिवारी, आरती चौधरी, नेहा यादव, शिवानी यादव, रघु राजपूत का सराहनी योगदान रहा।
Tags:
समाचार
.jpg)