ad

सावन में सजेगा झुलेलाल साई का दरबार, होगी मेहर की बरसात



सावन में सजेगा झुलेलाल साई का दरबार, होगी मेहर की बरसात

31 को बिखरेगी उल्हासनगर के शहजादे साईं ओमीराम साहिब जी की मधुर वाणी

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ के सयुक्त तत्वावधान में सिंधी समाज द्वारा अपने इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी का चालिहा पर्व श्रद्धा, उमंग एवं आस्था पूर्वक  40 दिनों तक कठिन उपवास रखकर मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए पैनल के संजय सबनानी एवं राजेश वाधवा ने बताया कि पर्व के दौरान शुक्रवार 31 जुलाई को रात्रि 9 बजे से सावन में झुलेलाल साई का दरबार सजेगा, एक शाम झूलेलाल साई जी के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत उल्हासनगर के शहजादे साईं ओमीराम साहिब जी व्दारा मेहर की बरसात मधुर वाणी से होगी। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान, मनोहर सबनानी, किशन चंद कोटवानी, किशोर लालवानी, निर्मल मंगवानी, राम वासवानी, हरीश आसवानी, रवि गिदवानी, कमलेश हीरानी एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी, रजत मंगवानी, राहूल गेलानी, अनिल सबनानी, विक्रम सहजवानी आदि सहित पदाधिकारी सदस्यों ने धर्म प्रेमी जनता एवं समाजजन से भक्तिमय गीतों भजनों के कार्यक्रम का आनन्द लेने की अपील की गई है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post