ad

कतिया समाज ने किया जिला नर्मदापुरम की मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान



कतिया समाज ने किया जिला नर्मदापुरम की मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान

नर्मदापुरम ।  जिला कतिया समाज संगठन नर्मदापुरम द्वारा आयोजित समाज की जिले भर की मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान समारोह किया गया । इस आयोजन में शामिल कतिया समाज की करीब एक सैकड़ा मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। 
समाज के इस कल्याणकारी कार्यक्रम में शामिल जिले भर के शिक्षण सत्र सत्र 2025-26 में कक्षा  दसवीं, बारहवीं में 75% या अधिक अंक अर्जित करने वाले सामाजिक विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों संग विभिन्न शासकीय विभागों में चयनित युवक युवतियों एवं तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेघावी प्रतिभाओं संग कतिया समाज संगठन नर्मदा पुरम जिले एवं9 उपसमितियों में शामिल वरिष्ठ समाजसेवियों का भी सम्मान पुष्पमाला पहनाकर,मेडल, प्रशस्ति पत्र- सामाजिक विभूती -पिपरिया विधायक *श्री ठाकुर दास जी नागवंशी* के कर-कमलों  द्वारा साथ ही उपयोगी स्टेशनरी सामग्री इत्यादि प्रदान करने के अलावा शाल ,श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
 सामाजिक इष्ट संत श्री भूराभगत जी महाराज की पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन करके जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप आम्रवंशीजी की अध्यक्षता, मुख्याथित्व श्रएस एल शिवाजी प्रांतीय कोषाध्यक्ष, विशेष आतिथ्य विधायक श्री ठाकुर दास जी नागवंशी ने किया ।
कार्यक्रम में शामिल जिले भर की  प्रतिभाओं, अभिभावकों सामाजिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों  सहित नर्मदापुरम जिले भर की 9 उपसमितियों से पधारे हुए लगभग तीन सौ से अधिक सामाजिक जन , मातृशक्ति  विद्यार्थियों के जनसैलाब की गरिमामयी उपस्थिति में नवीन पदस्थ MBBS, डाक्टर्स Engineering NEET क्वालीफाईड पोस्टमास्टर पद चयनित जैसे पदों पर उपलब्धि प्राप्त सामाजिक युवाओं की उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
आयोजित शानदार कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव श्री के एल ब्रम्हवंशी जी,प्रातीय कोषाध्यक्ष श्री एस एल शिवाजी, प्रांतीय प्रवक्ता श्री मुकुलकांत सोनिया जी, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप आम्रवंशीजी, जिला संयोजिका श्रीमती रानी आम्रवंशीजी, जनपद पंचायत सदस्य केसला , श्रीमती राधा पंवार, श्रीमती ममता नागौत्रा, श्रीमती ममता नागवंशी, श्रीमती ऋचा बान जी सामाजिक विभूतियों सहित पिपरिया विधायक श्री ठाकुर दास जी नागवंशी, श्री मनोज नागोत्रा जी एवं स्वजातीय डाक्टर, प्रोफेसर, वैज्ञानिक और तकनीकी पदों पर सेवाएं प्रदान करने वाले सामाजिक जनों ने विद्यार्थियों को अपने अपने विचारों अनुभवों से मार्गदर्शित किया।
कार्यक्रम में पौष्टिक नाश्ता एवं लज़ीज़ ब्यंजनों सहित गरमागरम भोजन सानंद  पूर्वक सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने बड़े ही प्रेम के साथ ग्रहण करते हुए समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मंच का कुशल एवं सफल संचालन श्री प्रदीप आरसे उर्फ पप्पू भैया ने किया।अंत में आभार श्री प्रदीप आम्रवंशीजी जिला कतिया समाज संगठन नर्मदा पुरम मध्यप्रदेश एवं श्री मुकुलकांत सोनिया जी प्रादेशिक प्रवक्ता ने माना।
समाज संगठन नर्मदा पुरम मध्यप्रदेश पंजीयन क्रमांक 10277 ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजन करके न केवल परंपरा का निर्वहन किया अपितु एक अद्भुत ऐतिहासिक भव्यता की भी पराकाष्ठाओं पार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी बच्चों को स्वच्छ वातावरण में अकल्पित अकथनीय ज्ञान और अनुभव का प्रासाद उपलब्ध कराते हुए सराहनीय कार्य किया।

प्रेषक : सामाजिक कार्यकर्ता संवाददाता 
के पी सायलवार मीडिया प्रभारी जिला कतिया समाज संगठन नर्मदा पुरम मध्यप्रदेश 10277
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post