वरिष्ठ कवि श्री नरेश सक्सेना की कविता के पोस्टर का विमोचन हुआ
इंदौर । इंदौर प्रेस क्लब स्थित सूत्रधार के कविता कोना में वरिष्ठ कवि श्री नरेश सक्सेना की कविता के पोस्टर का विमोचन शहर की ख्यात साहित्यकार श्रीमती ज्योति जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित साहित्यप्रेमियों- यथा श्री हरेराम बाजपेई, श्री आनंद पचौरी,श्री संतोष जोशी,श्री नंदकिशोर बर्वे, डॉ निशिकांत कोचकर, श्रीमती सीमा व्यास, श्रीमती किसलय पंचोली, श्री प्रदीप नवीन, श्री अरूण ठाकरे,श्री जगदीश अवस्थी, श्री चुन्नीलाल वाधवानी , श्री विजय खंडेलवाल व श्री भुवनेश दशोत्तर ने श्री नरेश सक्सेना व अपनी अपनी कविताओं का पाठ किया। सभी के प्रति हार्दिक आभार।
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)