उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को 'भारत साहित्य भूषण सम्मान' और 'भारत गौरव सम्मान' दिये गये
गुरुग्राम । शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, खेल और पर्यावरण ,जलवायु संरक्षण इत्यादि में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को 'भारत साहित्य भूषण सम्मान' और 'भारत गौरव सम्मान' से सम्मानित करने के उद्देश्य से पी.आई.यू. ट्रस्ट के तत्वावधान में "तीसरा गुरुग्राम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन गुरुग्राम, हरियाणा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में गांव जिन्दोली निवासी कलमकार, संपादक,साहित्यकार, समीक्षक डॉ जयप्रकाश चौहान अजनबी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑथर को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रख्यात हरियाणा गौरव सुनील कुमार (प्रतिष्ठित कवि), जय प्रकाश नागपुर , अजनबी की हमसफ़र शालू खन्ना, बिटिया दृष्टि चौहान, साली साहिबा काजल आदि की उपस्थिति के साथ सभी प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में साहित्यकारों और समाजसेवियों के बीच परिचय, फोटोग्राफी, मीडिया कवरेज एवं नेटवर्किंग का अवसर भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन स्वाति वर्मा एवं मंच का संचालन उषा ने अपने बेहतरीन अंदाज में किया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सुरेश वर्मा ने उद्बोधन में कहा, "साहित्य समाज का दर्पण है। इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनकर प्रतिभाएं अपने योगदान को राष्ट्रीय मंच दे सकती हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राम रतन श्रीवास 'राधे राधे' के द्वारा उपस्थित सभी साहित्यकारों, एवं विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्ध व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि पी आई यू ट्रस्ट, प्रियदर्शी आई ए एस एकेडमी ने देश समाज और विद्यार्थियों को नये आयाम स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरित करता रहेगा।इसी के साथ कार्यक्रम में शामिल सभी का अरविंद कुमार साहू (जी. एस. टी अधिकारी) के द्वारा आभार प्रकट करते हुए समापन की घोषणा की गई।
Tags:
समाचार
.jpg)