ad

नशे से दूरी है जरूरी‘ अभियान के तहत पुलिस पेंशनर्स संघ मध्य प्रदेश के द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन



नशे से दूरी है जरूरी‘ अभियान के तहत पुलिस पेंशनर्स संघ मध्य प्रदेश के द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन

प्रदेश के 27 जिलों में गठित पुलिस पेंशनर्स संघ द्वारा एकसाथ जागरूकता शिविर लगाया 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मन्दसौर।  पुलिस पेंशनर्स संघ मध्य प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को  नगर के हृदय स्थल गांधी चौराहा पर श्री तेरसिंह बघेल  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर के मुख्य आतिथ्य में एवं पुलिस पेंशनर्स संघ मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष एम.पी. सिंह परिहार की अध्यक्षता में नगर के सामाजिक संगठनों- जन परिषद दशपुर जागृति संगठन, ब्रह्म परिषद, नगर गरबा समिति, जिला धार्मिक उत्सव समिति, राजपूत सिंह सभा आदि की सहभागिता से नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में गीत के माध्यम से व स्लोगन लिखे पंपलेट बाँटकर जनता को जागरूक किया गया।
पुलिस पेंशनर्स एवं सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं संगठनों के प्रतिनिधियों ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ ली ।

गांधी चौराहा पर इन संगठनों ने निःशुल्क जागरूकता पंपलेटों वितरित किए । इन पर्चों में ‘‘नशा सुबह करोगे शाम को उतर जाएगा, नशा राम के नाम का करोगे जीवन सुधर जाएगा’’ एवं ‘‘नशा नाश की जड़ है, इससे जीवन होता पतझड़ है। बीड़ी पीकर खाँस रहा है, मौत के आगे नाच रहा है’’ आदि स्लोगन के माध्यम से जनता को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में अवगत कराया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष एम.पी. सिंह परिहार के द्वारा लिखा हुआ गीत ‘‘नशा न करना मान लो कहना प्यारे भाई-बहन, होगी बड़ी खराबी, होगी बड़ी खराबी’’ गीत प्रस्तुत कर समाज को आगाह किया गया।

कार्यक्रम में जन परिषद मंदसौर चैप्टर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल, साहित्यकार एवं प्रेस क्लब संरक्षक वाले ब्रजेश जोशी, सामाजिक संगठनों के हरिशंकर शर्मा, राजाराम तंवर, अजीजुल्ला खान ख़ालिद, आदि ने सम्बोधित करते हुए प्रदेश भर में चल रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान में सबके सहयोग की अपील की ।

जन परिषद अध्यक्ष डॉ घनश्याम बटवाल ने कहा कि प्रदेश भर में लगातार दूसरे साल डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे और नशे में दूरी को सफ़ल बनाने में केवल पुलिस टीम ही नहीं समाज के हर वर्ग को साथ देने की जरूरत है इस सामाजिक बुराई को रोकने में सबकी सहभागिता होगी तभी नियंत्रण किया जा सकता है । 

वरिष्ठ पत्रकार श्री ब्रजेश जोशी ने कहा कि जिन परिवारों में नशे के सेवन होता है उन परिवार के बच्चों को अपने माता पिता बड़ों को नशे से दूरी बनाने का कहना होगा उसके प्रभाव पड़ेंगे ।

इस मौके पर इंजीनियर बी.एस. सिसोदिया, चंद्र कुमार विश्नोई, वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत डांगी, रविंद्र पांडे, दशपुर जागृति संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र पुराणिक, पार्षद सुनील बंसल, योग गुरु बंसीलाल टांक, पुलिस पेंशनर्स संघ मध्य प्रदेश के प्रांतीय सचिव रामरतन दुबे, प्रांतीय संयुक्त सचिव श्रवण कुमार मिश्रा, जिला मंदसौर के अध्यक्ष शंभू सिंह चुंडावत, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ब्रजेश दुबे, उपाध्यक्ष पुष्पा राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहीम बैग, इकबाल बैग, लायक खान, शारदानंद पांडे, आर.सी. मालवीय, राधेश्याम परमार, के. सिसोदिया, रतन सिंह सिसोदिया, भारत सिंह सिसोदिया, दशपुर जागृति संगठन के संयोजक सत्येंद्र सिंह सोम आदि  गणमान्य नागरिकगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी के द्वारा नशे उन्मूलन की सामूहिक  शपथ ली गई।
कार्यक्रम के अंत में आभार पुलिस पेंशनर्स संघ मंदसौर के जिला अध्यक्ष शंभू सिंह चुंडावत ने माना।

पुलिस पेंशनर्स संघ मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री परिहार ने बताया कि संगठन द्वारा  यह अभियान पूरे मध्य प्रदेश में जिला नीमच, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, देवास, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, आगर, राजगढ़, बालाघाट, सिवनी, मंडला, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, छतरपुर, दतिया, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, पन्ना और सागर सहित 27 जिलों में एक साथ चलाया गया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items