पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल
इटारसी । कावेरी स्टेट में सीनियर सिटीजन ग्रुप एवं महिला मंडल द्वारा पार्षद मनजीत कलोशिया की उपस्थिति पार्क परिसर में 25 फलदार एवं छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। संदेश दिया गया कि "पेड़ केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं।" पर्यावरण संरक्षण की यह मुहिम जनसहभागिता से ही सफल होगी।
इस अवसर पर राजेश जायसवाल, के.के. सोनी, राजेश मालवीय, प्रमोद पाल, आर.बी. श्रीवास्तव, एम.एल. गुप्ता, सुरेंद्र सराठे, एम.आर. गौर, अमित तिवारी, संगीता जायसवाल, सीमा सोनी, सीमा गोयल, मोना मालवीय, सुमन गुप्ता, लता चौरसिया, सरिता गोस्वामी, यू.वी. शर्मा, अनुग्रह देवहरे एवं श्रेयांस सेठी सहित बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Tags:
समाचार
.jpg)