सागर की तीन विभूतियां होंगी भोपाल में सम्मानित
सागर । 5 जुलाई 2026 रविवार को भोपाल से प्रकाशित समाचार-पत्र के वार्षिकोत्सव एवं साहित्योत्सव का आयोजन "गांधी भवन,पॉलीटेक्निक चौराहा,भोपाल में किया जा रहा है।
"निर्दलीय प्रकाशन और जनसंगठन दृष्टि समूह के सामूहिक सहभाग से किये जा रहे इस समारोह मे योगाभ्यास,यज्ञ,साहित्य
व्याख्यान, गुरुकृपा संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही भाषाई समन्वय के साथ अखिल भारतीय कविसम्मेलन का आयोजन भी किया जावेगा।
सम्मेलन का विशेष आकर्षण,विभिन्न साहित्यक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्यों के लिए देश की विभिन्न विभूतियों को,इन कार्यों के लिए विशिष्टत:स्थापित "निर्दलीय राष्ट्रीय शिखर सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाना भी होगा।
उपरोक्त सम्मानों की श्रंखला में सागर की तीन विभूतियों क्रमश: आचार्य पं.महेश दत्त त्रिपाठी (प्राचार्य रजौआ,से.नि.) को ''विश्व साहित्य सम्मान 2026",श्री संतोष श्रीवास्तव "विद्यार्थी" (एस.डी.एम से.नि.) को ''राष्ट्रीय सुभाष चंद्र बोस लेखन संभाषण सम्मान 2026" एवं श्री मुरली मनोहर शुक्ला वनपाल (से.नि. उत्तर वन मण्डल सागर म.प्र) को "राष्ट्रीय सुंदर लाल बहुगुणा पर्यावरण सम्मान 2026"से सम्मानित किया जावेगा।
आयोजकगण एवं सम्मान-ग्रहीता गण को उनके आत्मीय जन नें इस आयोजन और उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)