ad

लायन सुनील बने एकलव्य ग्रेटर के अध्यक्ष


लायन सुनील बने एकलव्य ग्रेटर के अध्यक्ष

 लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर का चौथा क्लब इंस्टालेशन समारोह सम्पन्न

रांची । लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर का चौथा क्लब इंस्टालेशन समारोह होटल ग्रीन होराइजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर  वर्ष 2026–27 के लिए पदाधिकारियों ने शपथ ली। जिसमें ला . सुनील कुमार वर्मा ने अध्यक्ष,  ला. प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने सचिव और ला . बिरेंद्र कुमार चौधरी ने कोषाध्यक्ष का प्रभार लिया। इस दौरान क्लब में शामिल 30 नए सदस्यों का भी स्वागत किया  गया। कार्यक्रम में ला . शुभ्रा मजूमदार, ला . कंचन साहू , ला . सुजीत कुमार, ला . संजय कुमार, ला . राहुल वर्मा, ला . गणेश प्रसाद सिंह, ला . सुबोध चौधरी समेत क्लब के कई गणमान्य सदस्य मौज़ूद थे। 
संयम बने 'यूथ क्लब' के अध्यक्ष
इस अवसर पर क्लब की ओर से प्रायोजित क्लब 'लायंस क्लब ऑफ रांची यूथ विंग' के नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी प्रभार दिया गया। जिसमें ला . संयम जैन को अध्यक्ष, ला .रोहन साहा को सचिव और ला . रोहन चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post