ad

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए शाला विकास प्रबंधन समिति की बैठक हुई


स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए शाला विकास प्रबंधन समिति की बैठक हुई

सरायपाली । शास आदिवासी कन्या आश्रम डूडुमचुंवाँ में प्रधान पाठक कु अंजनी चौहान और अधीक्षिका नीतू पटेल के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए शाला विकास प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गई,जिसमें आश्रम में ध्वजारोहण , प्रभात फेरी और मंचीय कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।इस बीच शासन से प्राप्त गणवेश का वितरण सभी बच्चों को किया गया।
                शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना ने बताया कि इस बैठक में समिति के सदस्यों,पालकों और पंचायत प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया जिसमें मुख्य रूप से जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय और जवाहर उत्कर्ष विद्यालय की जानकारी दी गई, लम्बी अनुपस्थिति वाले बच्चों को स्कूल की मुख्यधारा से जोड़ने,बच्चों की उपस्थिति शतप्रतिशत करने,बच्चों के जाति, निवास ,आधार और अपार आईडी के सम्बन्ध में जानकारी,एक पेड़ माँ के नाम 0.4 कार्यक्रम में वृक्षारोपण अजा और अजजा बालिकाओं के छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता खुलवाने और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सभी की सहभागिता के सम्बन्ध में चर्चा परिचर्चा की है।
       इस बैठक में मुख्य रूप से शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष इन्द्रमणि साहू, उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद यादव,पंचायत प्रतिनिधि फत्तेलाल साहू,शिक्षाविद् शांति साहू के साथ पालक सदस्य लक्ष्मीचरण राठिया, रामप्रसाद बरिहा, गोविंदा मानिकपुरी,राजेश , झनकराम सिदार, कार्तिकराम, देवराज, सुनाउ,सरवन, नित्यानंद, रामसाय, गोपीका, एतवारा, केवराबाई के साथ प्रधान पाठक कु अंजनी चौहान, अधीक्षिका नीतू पटेल, डिंगर दास वैष्णव, सुन्दर लाल डडसेना, पुनम सिदार पुलिस गार्ड,मीरा जगत आश्रम रसोइया,स्वीपर पिरोबती सागर, स्कूल रसोइया सुशीला जायसवाल और प्रियंका साव उपस्थित रहे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post