ad

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा' विषय पर यूथ कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित



प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा' विषय पर यूथ कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की 

मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर। प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में युवाओं को जोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रोजेक्ट किया है उसके अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर के श्री कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा विषय पर यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूथ आइकॉन श्री प्रियांशु चौधरी तथा नशा मुक्त भारत वॉरियर डॉ. नीलेश नगायच उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.एस. दुबे ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंचासीन सभी अतिथियों का पौधे भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इसके पश्चात विकसित भारत-2047 एवं नशा मुक्त युवा अभियान से संबंधित विभिन्न ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियां प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रदर्शित की गईं।

महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं जिला एन.एस.एस. संगठक डॉ. अनिल कुमार आर्य ने सभी अतिथियों का परिचय दिया तथा कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिक्षेत्र उज्जैन में इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु मंदसौर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का चयन होना महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

माय भारत कार्यक्रम की जिला युवा अधिकारी सुश्री मुस्कान जैन ने पॉवरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से पूर्णतः युवाओं को समर्पित माय भारत अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभियान के अंतर्गत निरंतर आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया।

आमंत्रित वक्ता एवं यूथ आइकॉन श्री प्रियांशु चौधरी ने अपनी प्रस्तुति में नशे के दुष्प्रभाव, नशा उन्मूलन के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा प्राप्त सकारात्मक परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विकसित भारत के 'पंच प्रण' से भी उपस्थित युवाओं को परिचित कराया और आव्हान किया कि नशा नाश की जड़ है इससे स्वयं दूर रहना है और अन्य को भी प्रेरित करना होगा ।

द्वितीय वक्ता के रूप में नशा मुक्त भारत वॉरियर डॉ. नीलेश नगायच ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए अपने जीवन में अच्छी आदतों को अपनाने, परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने, ज्ञान एवं योग को जीवन का हिस्सा बनाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ने जैसे प्रभावी उपाय बताए। उन्होंने चिकित्सक के रूप में अपने अनुभवों के आधार पर युवाओं को तर्कपूर्ण एवं प्रेरणादायी ढंग से संबोधित किया।
हार्टफुलनेस क्रियाओं और एकाग्रता के बारे में डॉ नीलेश नगायच ने युवाओं को जोड़ते हुए प्रभावी प्रस्तुति दी ओर इस प्रोजेक्ट से सबको जुड़ने की अपील की यह व्यक्तिगत नहीं राष्ट्र हित कार्यक्रम है । 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.एस. दुबे ने सभी वक्ताओं के उद्बोधनों का सार प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को स्वयं को सदैव रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न रखना चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार की नकारात्मक मानसिकता उन पर हावी न हो सके। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति अपनी संपूर्ण ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच के साथ सक्रिय भूमिका निभाए।
प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि 2029 तक भारत को नशे से मुक्त कराने सभी की सामुहिक भागीदारी हो ।
कार्यक्रम के अंत में प्रेक्षागृह में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वयं नशा मुक्त रहने तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस.  स्वयंसेवक वर्षा झाला ने किया तथा आभार प्रदर्शन विनय शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के अतिरिक्त मंदसौर विश्वविद्यालय, लॉ कॉलेज, शासकीय कन्या महाविद्यालय एवं शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, मंदसौर के विद्यार्थी अपने महाविद्यालयीन स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post