ad

पंचवटी महिला मंडल ने निकाली कांवड़ यात्रा



पंचवटी महिला मंडल ने निकाली कांवड़ यात्रा

 नर्मदापुरम । श्रावण मास के पावन पर्व पर पंचवटी फेस 2, नर्मदापुरम की महिला मंडल एवं सुंदर काण्ड पाठ मंडल की महिलाओं ने मां नर्मदा तट श्री विवेकानंद घाट से पंचवटी फेस 2, शिवालय तक कांवड़ यात्रा निकाल कर महाराजाधिराज श्री महादेव का मां नर्मदा के जल से महाअभिषेक किया तथा सभी महिलाओं,भक्तों ने महाआरती कर महाप्रसादी वितरण किया, विगत आठ वर्षों से निरन्तर जारी इस कांवड़ यात्रा समारोह में समस्त कालोनी वासियों महिला पुरूषों ने उत्साह उमंग के साथ भक्ति भाव सहित शामिल होकर धर्म लाभ लिया। कांवड़ यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने भव्य स्वागत किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post