ad

घड़ी मिला लीजिए, आज प्रकृति खुद करेगी टाइम-मैनेजमेंट, 12 घंटे का दिन और ठीक 12 घंटे की होगी रात



घड़ी मिला लीजिए, आज प्रकृति खुद करेगी टाइम-मैनेजमेंट, 12 घंटे का दिन और ठीक 12 घंटे की होगी रात

सूरज और समय की अनोखी जुगलबंदी: 23 सितंबर नहीं, बल्कि आज आ गया है धरती पर असली बराबरी का दिन

कुदरत का परफेक्ट बैलेंस,  आज मध्य प्रदेश में न एक मिनट बड़ा होगा दिन, न एक मिनट छोटी होगी रात

न धूप ज्यादा, न छांव आधी : आज दिन और रात के बीच होगी 50-50 की बराबर हिस्सेदारी

खगोलीय घटना: 28 सितंबर को मध्य भारत में होने जा रहा है इक्वीलक्स

सारिका ने बताया इक्वीनॉक्स और इक्वीलक्स का अंतर

नर्मदापुरम । आज (28 सितंबर 2026)  मध्य भारत के कई हिस्सों में वास्तव में दिन और रात की अवधि लगभग  बराबर यानी 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होने जा रही है। इस विशेष खगोलीय घटना को विज्ञान की भाषा में इक्वीलक्स कहा जाता है। नेशनल अवार्ड प्राप्त खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जानकारी देते हुये बताया कि आम तौर पर लोग 23 सितमबर के इक्वीनॉक्स को ही दिन-रात बराबर होने का दिन मान लेते हैं, लेकिन वास्तविक समानता इक्वीलक्स के दिन होती है।

सारिका ने बताया कि इक्वीनॉकस  वह खगोलीय घटना है जब सूर्य की किरणें पृथ्वी की भूमध्य रेखा  पर बिल्कुल सीधी पड़ती हैं। जिससे सूर्य ठीक पूर्व में उदित होकर पश्चिम में अस्‍त होता है । इसके कुछ दिन बाद इक्‍वीलक्‍स की घटना होती है । इसमें किसी स्थान पर धरातल पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक का समय लगभग 12 घंटे का होता है। मध्य भारत के शहरों के लिए यह तिथि 28 सितंबर है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में 28 सितंबर का समय

शहर

सूर्योदय (Sunrise)

सूर्यास्त (Sunset)

दिन की कुल अवधि (Daylight Duration)

भोपाल

सुबह 06:10 बजे

शाम 06:10 बजे

11 घंटे 59 मिनट 59 सेकंड 


नर्मदापुरम

सुबह 6बजकर 9 मिनिट 

शाम 6 बजकर 9 मिनिट 

12 घंटे 00 मिनट 08 सेकेंड 


रायसेन

सुबह 06:09 बजे

शाम 06:09 बजे

11 घंटे 59 मिनिट 58 सेकेंड 


छिंदवाड़ा

सुबह 06:04 बजे

शाम 06:04 बजे

12 घंटे 00 मिनट  20 सेकेंड
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post