ad

एच. एल. अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वर्तमान शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के समावेश, महत्व एवं उपयोगिता पर सेमिनार आयोजित


एच. एल. अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वर्तमान शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के समावेश, महत्व एवं उपयोगिता पर सेमिनार आयोजित

इटारसी । एच. एल. अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन इटारसी में वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी बदलावों एवं आधुनिक तकनीकों की बढ़ती उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए “वर्तमान शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का समावेश, महत्व व उपयोगिता” विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. हरप्रीत रंधावा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव, उपयोग एवं संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में AI शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण तकनीकी साधन के रूप में उभर रहा है, जिसका उचित एवं रचनात्मक उपयोग अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया को अधिक सरल, प्रभावी एवं रुचिकर बनाने में सहायक हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शिक्षा में AI के उपयोग, उसके महत्व, विद्यार्थियों के लिए उसकी उपयोगिता तथा भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में AI की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सेमिनार में विद्यार्थियों को AI के सकारात्मक एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा बदलते शैक्षणिक परिवेश के साथ स्वयं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया गया।

सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में इसके प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.एड. के 20 विद्यार्थियों ने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मनीषा लोवंशी द्वारा उपस्थित समस्तजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर डायरेक्टर श्री संजय अग्रवाल सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. पवन मालवीय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री प्रदीप मालवीय सहित समस्त स्टाफ एवं सभी प्राध्यापकगण का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. राधिका चौधरी, डॉ. नीरा यादव, डॉ ज्योति यादव, अर्चना मिश्रा, संगीता राजपूत, वर्षा नामदेव, चित्रा पटेल, नेहा चौरसिया एवं रेखा मैडम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post