ad

मकरोनियाँ में काव्य-गोष्ठी सम्पन्न :आत्मा से निसरित निर्मल भावों की सहस्त्रधार है कविता--रुद्र


मकरोनियाँ में काव्य-गोष्ठी सम्पन्न :आत्मा से निसरित निर्मल भावों की सहस्त्रधार है कविता--रुद्र

सागर । विगत दिवस मकरोनियां के एक होटल  में मकरोनिया एवं सागर के कवियों द्वारा नगर के अधिवक्ता संकेत श्रीवास्तव  द्वारा आयोजित एक वृहत काव्य-गोष्ठी का आयोजन, वरिष्ठ  कवि संतोष श्रीवास्तव "विद्यार्थी" के विशेष आतिथ्य में किया गया।
कविगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं प्रलेस जिलाध्यक्ष टीकाराम त्रिपाठी "रुद्र" ने किया। विशिष्ट अतिथि सागर की ख्यातिनाम कवयित्री एवं समीक्षक सुश्री शरद सिंह एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री पी.आर मलैया रहे।
   गोष्ठी का संचालन  आचार्य कवि पं.महेश दत्त त्रिपाठी,अध्यक्ष साहित्य सृजन मंच  व सुप्रसिद्ध कवि डाॅ.नलिन निर्मल जैन ने किया। सरस्वती वंदना वरिष्ठ कवि श्री पूरनसिंह राजपूत ने की।
कवि गोष्ठी में उपस्थित समस्त  कवि कवयित्रीवृंद  एवं "श्यामलम्'' के अध्यक्ष उमाकांत मिश्र व "प्रबुद्ध पाठक मंच" के अध्यक्ष आर.के .तिवारी तथा तुलसी साहित्य अकादमी के जिलाध्यक्ष श्री अरूण दुबे"अरुण  तथा उपस्थित अनेक साहित्यकारों ने अपनी काव्य रचनाओं से श्री संतोष श्रीवास्तव "विद्यार्थी" को उनके पचहत्तरवें (प्लेटिनम जुबली) जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें बधाई व शुभकामनायें दीं व संकेत श्रीवास्तव अधिवक्ता द्वारा आयोजित सहभोज का आनंद  उठाया।
     काव्य-गोष्ठी में उपरोक्त कवि/कवयित्रीवृंद के साथ ही प्रदीप पांडे,प्रभात कटारे,बालकवि शुभम कटारे मा.संचय श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी,डाॅ.अभय सिंह, देवीसिंह राजपूत, ज.ल.राठौर,शायर मो.अबरार ख़ान,शायर सिराज़ सागरी,बिंद्रावन राय  "सरल",मणिदेव ठाकुर,आशीष ज्योतिषी,अंबर चतुर्वेदी, कवयित्री ममता भूरिया,आर.सी .
चौकसे,शायर अमित आठ्या, सुरजीत अध्यक्ष 
कसक फाउन्डेशन, डाॅ.राजेश दुबे,कवयित्री हर्षिता प्रताप  सिंह ने अपना काव्यपाठ प्रस्तुत किया।
   सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि संतोष श्रीवास्तव "विद्यार्थी" के परिवारजन ने भी उपस्थित रहकर श्री "विद्यार्थी" को उनके 75 जन्मदिवस की बधाई/आशीर्वाद देते हुए  सभी के साथ सहभोज में सहभाग किया।
अंत में "श्री विद्यार्थी" के अनुज आशेन्द्र श्रीवास्तव ने आभार  व्यक्त किया।
    कविसम्मेलन दोपहर  12 बजे प्रारंभ  होकर सायंकाल 06बजे तक निर्बाध-गति से चला।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post