मां दुर्गाधाम मंदिर में श्री गणेश जी को आरती पश्चात केक काटकर लगाया छप्पन भोग
गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों एवं नगाड़ों की हुई गुंज
खंडवा। किशोर नगर जुनियर एलआईजी स्थित मां दुर्गा धाम मंदिर में श्री चिंतामणी बप्पा ग्रुप बाल गणेश मंडल के बालक बालिकाओं व्दारा प्रथम पूज्य रिध्दि सिध्दि के दाता भगवान श्री गणेश जी की पंडित श्याम सरमण्डल के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से स्थापना कर प्रतिरात्रि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं आराधना पूर्ण आस्था एवं विश्वास से की गयी। यह़ जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि गुरुवार रात्रि 8 बजे मंदिर में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों एवं नगाड़ों की गुंज के बीच श्रीगणेश जी की महाकाकड़ा आरती एवं 56 भोग का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान क्षेत्र के भजन गायक दीपक तांबट द्वारा सुंदर संगीतमय आठ आरतियों के मध्य भगवान श्री गणेश जी को 56 भोग लगाया गया। वहीं बालक- बालिकाओं ने विशाल केक काटकर बप्पा का उत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रेम नारायण तिवारी, पंडित मनोज उपाध्याय कौशल महेरा, ईश्वरचंद पूरिया, हीरालाल पटेल, आशीष अग्रवाल, शिवनारायण लाड, शिवम, राधेश्याम राठौर, निर्मल मंगवानी, संजय पाठक, नितिन राठौर, राकेश धारणेकर, दीपक तांबट, धीरज नेगी, मां दुर्गा धाम मंदिर महिला मंडल की नेहा कटारे, झुमका बाई, कलाबाई यादव, नीलम मेहरा, रंजीता महेंद्र चौहान, खुशी वाध, नेहा मंगवानी, माधुरी सोनू लाड, सिद्धेश लाड, श्री राठौर, वंदना राठौर, जया खंडेल, गिरिजा राठौर, ज्योति मंगवानी, खैमचंद जेठवानी, धानी चावड़ा, खुशबू राठौर, अंजुला चितोडे, कुश महेरा, डिम्पी महेरा, शिवांश, शिवी लाड़, एनी, महक, खुशी नीरज, अनिता चौहान, अथर्व चौहान, नैतिक खंडेल, मिली राठौर, अनिल आदिवासी, मृत्युंजय, महिला मंडल की मातृशक्ति आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुजन उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश जी के छप्पन भोग के दर्शन कर महाआरती की।
Tags:
समाचार
