जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित गणेशोत्सव की महा आरती में नगर पालिका अध्यक्ष शामिल हुये
इटारसी । गणेशोत्सव में जिला सर्व ब्राह्मण समाज इटारसी के युवती दल द्वारा परशुराम भवन 2री लाइन में गणेशोत्सव में प्रथम बार भगवान गणेश जी की स्थापना हुई। जिसमें प्रति दिवस समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक बंधुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,विगत दिवस महाआरती का आयोजन में नगर पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चोरे ने भी भाग लिया,इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक बंधुओं एवम् जिला सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जितेंद्र ओझा को आश्वस्त किया कि वे ब्राह्मण समाज के संगठन को विकास हेतु सतत प्रयत्नशील है।इस दौरान समाज के जिला सचिव सुनील बाजपेई,नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, परशुराम सेना के संभागीय अध्यक्ष पंडित दिनेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष प्रकाश दुबे, युवती दल की अध्यक्ष ख़ुशी शर्मा, मनोज शर्मा, संतोष भारद्वाज, मनोज मिश्रा,गुल्लु उपाध्याय,सूर्य प्रकाश मिश्रा,सौरभ शुक्ला,संजय बाजपेई आदि उपस्थित रहे। अगले दिवस 56भोग के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। जितेंद्र ओझा ने बताया कि अगले वर्ष और धूमधाम से मनाया जायेगा।
Tags:
समाचार
