ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित


शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

विकसित भारत @2047 की परिकल्पना में युवाओं और बेटियों का योगदान अहम: पंकज चौरे

इटारसी । ​शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में  राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान'के अंतर्गत चित्रकला प्रदर्शनी एवं 'मेरे सपनों का भारत: विकसित भारत 2047' विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस पर आयोजित उन्मुखीकरण ​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे ने कहा, कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना हमारे युवाओं, खासकर हमारी बेटियों की दृढ़ इच्छाशक्ति और योगदान के बिना पूरा नहीं हो सकता। ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा और राष्ट्रभक्ति के भाव को निखारने का कार्य करते हैं।​कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला महामंत्री श्री मुकेश मैना ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। जब युवा शक्ति समाज सेवा के प्रति संकल्पित होगी, तभी एक सुदृढ़ और समर्थ भारत का निर्माण संभव है। ​कार्यक्रम में जिला कार्य समिति सदस्य श्री सतीश जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ एनएसएस द्वारा आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं में तार्किक सोच, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों का विकास करती हैं। हमारी बेटियां अपनी सोच से देश का भविष्य गढ़ रही हैं। ​कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संचालन कर रहे डॉ. शिरीष परसाई ने कहा कि कला और अभिव्यक्ति के माध्यम से युवा मन की परिकल्पनाएं धरातल पर उतरती हैं। आज की चित्रकला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं के विचार यह स्पष्ट दर्शाते हैं कि वे एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का सपना देख रही हैं।​अंत में एनएसएस प्रभारी श्रीमती प्रेमलता पाटिल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सदैव छात्राओं में 'मैं नहीं, आप' की भावना जागृत करने के लिए प्रतिबद्ध है। ​आपने बताया कि सेवा संकल्प अभियान से आमजन को जोड़ने के लिए महाविद्यालय ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है। प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा बनाई गई विकसित भारत की शानदार पेंटिंग्स को अतिथियों ने खूब सराहा, वहीं भाषण प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने अपने प्रखर विचारों से सभी को प्रभावित किया। चित्रकला में प्रथम स्थान क्रिस्टीना सावल्दे, द्वितीय स्थान मिताक्षरा काकोड़िया एवं तृतीय स्थान भूमि राठौर ने प्राप्त किया जबकि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समीक्षा पांडे, द्वितीय स्थान जया पांडे एवं तृतीय स्थान अंशिका सराठे ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post