ad

पत्रकारों ने निर्माणधीन व्यकटेश सुदर्शन धाम का निरीक्षण किया



पत्रकारों ने निर्माणधीन व्यकटेश सुदर्शन धाम का निरीक्षण किया

इटारसी। नर्मदा पुरम पत्रकार संघ के साथियों ने श्री वेंकटेश सुदर्शन धाम का अवलोकन किया एवं चल रहे निर्माण कार्य को पूरे प्रदेश में एक अनुठा कार्य बताया गादी पीठाधिस्व्रर श्रीश्री 1008  सुदर्शनाचार्य महाराज एवं युवराज स्वामी 1008 रामकृष्णाचार्य जी के  मार्गदर्शन में एक बड़ा धार्मिक स्थल इटारसी में नागपुर भोपाल हाईवे पर बन रहा है।    

विशाल वेंकटेश मंदिर श्री वैकुंठ सुदर्शन धाम की विशेषताएं -

. नागरिकों को धर्म और राष्ट्र की अभिन्नता को प्रेरणा देने के लिए 100 फिट से ज़्यादा ऊँचे राष्ट्र ध्वज और धर्म ध्वज साथ स्थापित किए जाएँगे ।
. मध्य भारत का विशालतम वेंकटेश मंदिर बन रहा है।
. यहाँ पर भगवान के मंदिर का गोपुरम (राज द्वार ) 75 फिट ऊँचा होगा
. तिरुपति में विराजमान भगवान वेंकटेश के  समान  ही भगवान का स्वरूप दर्शन एवं पूजा पद्धति होगी
. मंदिर में तीन गर्भगृह में से एक में भगवान वेंकटेश दूसरे में माता पद्मावती तीसरे में श्री रामानुज वैष्णव परंपरा के परमाचार्य रामानुज स्वामी जी विराजमान होंगे
. मंदिर के नियमानुसार ब्रह्मोत्सव एवं अन्य उत्सव निरन्तर होते रहेंगे  
. दर्शनार्थी भक्तगण भगवान के कल्याणोत्सव , अभिषेक , नित्य यज्ञ , ब्रह्मोत्सव आदि सेवाओं का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
. मंदिर की पुष्करिणी में अनंत पद्मनाभ स्वामी का विग्रह भी स्थापित होगा । म्यूजिकल फाउंटेन होगा ।
. मंदिर में गोशाला , योगशाला ,ध्यान केंद्र आदि की स्थापना भी की जा रही है।

. यात्री निवास

. मंदिर के विद्वानो पुरोहितों द्वारा पूर्ण वैदिक विधि से विवाह आदि संस्कार मंदिर परिसर के अंदर ही संम्पन्न कराए जाएँगे ।
. 15000 स्क्वायर फिट का विशाल उत्सव एवं सत्संग हॉल भी बनाया जा रहा है। मंदिर निर्माण की व्यवस्था श्री अर्पण महेश्वरी और उनके सहयोगी देख रहे हैं निर्माण के कार्य में श्री सचिन मालवी एवं दक्षिण भारत के इंजीनियर सहयोग कर रहे हैं। 6 नवम्बर 2021 मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने भूमि पूजन किया था कुछ समय पाश्चात्य निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया था लगभग 2 से 3 वर्ष और लगेंगे कब तक यह धार्मिक स्थल बनकर तैयार हो जाएगा मध्य प्रदेश के धार्मिक पर्यटन में शामिल हो जाएगा और पूरे देश से भागवत जन यहां पर आएंगे।



देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post