ad

संस्कार भारती ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जन्माष्टमी पर्व


संस्कार भारती ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जन्माष्टमी पर्व

नर्मदापुरम। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी संस्कार भारती नर्मदापुरम द्वारा श्रद्धा, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन-कीर्तन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, उनकी बाल लीलाओं एवं जीवन प्रसंगों पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्वर्णिका मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष हर्ष तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ना तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से प्रेरणा लेकर उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करना है।

संस्कार भारती के महामंत्री सुयश मिश्रा ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्म, सत्य, प्रेम, करुणा, मित्रता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके जीवन एवं संदेशों से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में अध्यक्ष हर्ष तिवारी, उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे, महामंत्री सुयश मिश्रा, पंकज चौधरी, महेंद्र आर्य, अनिल उपाध्याय, श्रीमती स्वाति तिवारी, श्रीमती सुचिता पांडे, रामकुमार उपाध्याय, श्रीमती फूलबाई गुप्ता, श्रीमती मोनिका उपाध्याय एवं श्रीमती आरती सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post