ad

साहित्य, कला एवं खेल जगत की 17 हस्तियां सम्मानित



साहित्य, कला एवं खेल जगत की 17 हस्तियां सम्मानित 

शान्ति गया साहित्य, कला एवं खेल संवर्द्धन समिति का वार्षिक सम्मान समारोह

भोपाल: शान्ति-गया साहित्य, कला एवं खेल संवर्द्धन समिति के वार्षिक सम्मान समारोह में, साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित गोविन्द मिश्र की अध्यक्षता एवं प्रसिद्ध कवि राजेश जोशी के मुख्य आतिथ्य में साहित्य, कला और खेल से जुड़ी 17 विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश अनिल वर्मा, मशहूर बाल साहित्यकार सुरेंद्र विक्रम (लखनऊ) एवं स्टार हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित थे। सम्मान समारोह का आयोजन दुष्यंत पांडुलिपि संग्रहालय के सभागार में किया गया। जयपुर के प्रबोध गोविल को शान्ति-गया स्मृति शिखर सम्मान तथा हॉकी खिलाडी अशोक ध्यानचंद को शान्ति-गया लाइफटाइम स्पोर्ट्स अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उड़ीसा से पधारे दिनेश कुमार माली को हरिशंकर श्रीवास्तव स्मृति साहित्य श्री सम्मान एवं नोयडा से पधारे आचार्य राजेश कुमार को नैली राजेश सिंह स्मृति उपन्यास शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। अन्य सम्मानित साहित्यकारों में लघुकथा के लिए मनोरमा पंत (भोपाल) तथा बाल साहित्य के लिए डॉ मालती बसंत (भोपाल) एवं पद्मा चौगांवकर (गंज बासौदा), कला के लिए सुधीर कुमार पांड्या (भोपाल) को भी नैली राजेश सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। दीपक गिरकर (इंदौर) एवं सुदर्शन सोनी (भोपाल) को ललिता देवी स्मृति सम्मान, कर्नल डॉ गिरिजेश सक्सेना एवं डॉ वर्षा ढोबले (दोनों भोपाल) शकुंतला मिश्र स्मृति सम्मान, लाल देवेंद्र श्रीवास्तव (बस्ती) एवं जीनत एहसान कुरैशी (मुंबई) को शकुंतला उर्मलिया स्मृति सम्मान, अंतरराष्ट्रीय सेलिंग खिलाडी एवं द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित सेलिंग कोच जी.एल. यादव को ज्ञानप्रकाश खरे स्मृति खेल रत्न सम्मान एवं खेल लेखक व सांख्यिकीविद हरीश हर्ष (भिलाई) को सरोज खरे स्मृति खेल रत्न सम्मान प्रदान किए गए।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post