ad

31 वर्षों से मालाखेड़ी में बंगाली रीति-रिवाज से सज रहा माँ का दरबार



31 वर्षों से मालाखेड़ी में बंगाली रीति-रिवाज से सज रहा माँ का दरबार

नर्मदापुरम। चक्कर रोड, मालाखेड़ी स्थित निवास पर आयोजित श्री श्री शारदीय महोत्सव इस वर्ष अपने 31वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। स्व. श्री शंकर चंद्र नाथ जी द्वारा शुरू की गई इस परंपरा में माँ की प्रतिमा का निर्माण कोलकाता से लाई गई पवित्र माटी से किया जाता है।

महोत्सव की विशेषता यह है कि प्रतिवर्ष पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर से मूर्तिकार आकर माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा तैयार करते हैं। पूजा बंगाल की परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से संपन्न होती है। महाषष्ठी के बोधन से विजयादशमी तक पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि, आरती, भोग और प्रसाद वितरण के आयोजन होते हैं।

तीन दशकों से चली आ रही यह परंपरा आज नगरवासियों की आस्था का केंद्र बन चुकी है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर माँ दुर्गा के दर्शन करने की अपील की है।

शारदीय महोत्सव का आयोजन रिलायंस टॉवर के सामने, चक्कर रोड, मालाखेड़ी, नर्मदापुरम में किया जा रहा है। आयोजकों में श्री धीरेंद्र चन्द्र देवनाथ, श्री कार्तिक नाथ, श्रीमती शेफालिका नाथ, श्रीमती मुक्ता दत्ता एवं श्री मनोजीत पाल शामिल हैं।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post