ad

मंच ने किया महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन


मंच ने किया महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच इटारसी ने महात्मा गांधी की 158वीं एवं लाल बहादुर शास्त्री की 123वीं जयंती मनाई ।
मंच ने कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद के सहयोग से गांधी स्टेडियम की गांधी प्रतिमा के समक्ष किया। कार्यक्रम में गांधीवादी विचार को, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ एवं गणमान्य या नागरिकों की उपस्थिति रही। राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी एवं  प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं गांधी प्रतिमा पर हार पहना कर जयंती कार्यक्रम आरंभ हुआ। 
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डॉ ज्ञानेंद्र पांडे,डॉ केएस उप्पल, डॉ एके शुक्ला, अशोक जैन, कन्हैया गोस्वामी, राकेश जाधव,जयप्रकाश अग्रवाल, अशोक मालवी एवं सोहेल अली ने अपने विचार रखें।
राष्ट्रीय हास्य व्यंग्य के कवि बीके पटेल की महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित कविता"मैं तो कहता हूं, गांधी था स्वर्णकार की आग, कि जिसमें सोने जैसा देश, और भी तपना था। को सभी ने सराहा।
टीआर चौलकर,हनीफ खां ने भी गांधी के जीवन  पर कविताओं का पाठ किया।
कार्यक्रम का समापन महात्मा गांधी के प्रिय भजन" रघुपति राघव राजा राम पतित के पावन सीताराम "से हुआ।
कार्यक्रम का संचालन मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार डॉ विनोद सीरिया ने जताया।
कार्यक्रम में अरुण मेहतो, जीपी दीक्षित, रामकिशोर चौरे,सूरत सिंह सोलंकी,  सुरेंद्र सिंह तोमर, अशोक सक्सेना,सुधीर गोठी, सुनील दुबे ,हनी गोठी ,अशोक जैन, केपी सैनी ,अशोक मालवी, विजय दुबे आदि की उपस्थिति रही।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post