वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया ‘काव्य प्रसून’ पुस्तक का लोकार्पण
बरेली। कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में रससिद्ध शायर पंडित देवी प्रसाद गौड़ ‘मस्त’ जी की 113वीं जयंती के अवसर पर कवि सम्मेलन, मुशायरा, सम्मान समारोह एवं ‘काव्य प्रसून’ पुस्तक का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय कर्मचारी नगर स्थित प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर परिसर, मेगा ड्रीम्स होम्स में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार रहे। विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना, नवगीतकार हरिशंकर सक्सेना, गीतकार शिवकुमार चंदन, डॉ. मिथिलेश राकेश ‘मिथिला’ एवं ओंकार सिंह ‘विवेक’ शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की।
इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रामपुर से पधारे गीतकार शिवकुमार चंदन, रामपुर के ही ओंकार सिंह ‘विवेक’, बरेली से शिव रक्षा पांडेय, राजबाला ‘धैर्य’, डॉ. नईम शबाब कासगंजवी, रामकृष्ण शर्मा एवं डॉ शिव नरेश शुक्ला सहित अनेक साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ एवं सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने सम्मान स्वरूप शॉल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ की दसवीं काव्य कृति ‘काव्य प्रसून’ का लोकार्पण रहा। पुस्तक का लोकार्पण मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने अपने कर-कमलों से किया।
इस अवसर पर विनय गौड़ एवं रणधीर गौड़ ने कॉलोनीवासियों के लिए पुस्तकालय की स्थापना एवं संचालन के उद्देश्य से एक अलमारी तथा 200 पुस्तकें दान स्वरूप भेंट कीं। इस पहल की उपस्थित साहित्यकारों एवं अतिथियों ने सराहना की।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन हुआ। इसमें नगर एवं बाहर से आए कवियों और शायरों ने अपनी एक से बढ़कर एक सरस एवं भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य पाठ के दौरान श्रोताओं ने रचनाकारों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, दीपक मुखर्जी ‘दीप’, मिथिलेश गौड़, विनय गौड़, विवेक गौड़, गणेश पथिक, विवेक शर्मा ‘विवेक’, डॉ. मुकेश ‘मीत’, कैलाश मिश्र ‘रसिक’, राजकुमार अग्रवाल ‘राज’, यदुवीर गौड़, रामधनी ‘निर्मल’, हरिकांत मिश्रा ‘चातक’, रामकुमार कोली, रामकुमार अफरोज, ध्रुव कुमार ‘निर्भीक’, डॉ. राजेश शर्मा ‘ककरेली’, प्रकाश चंद्र सक्सेना, प्रताप मौर्य ‘मृदुल’, इंद्रदेव त्रिवेदी, डॉ. रेनू श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना ‘मनोज’, मुजम्मिल हुसैन, सज्जाद हैदर, एम. इश्तियाक, मधु गौड़, ओम गौड़ एवं रमेश रंजन सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कवि मनोज दीक्षित ‘टिंकू’ ने किया। अंत में संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
— उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट
सचिव, कवि गोष्ठी आयोजन समिति
मोबाइल: 9837944187
Tags:
साहित्यिक समाचार
