काव्य :
महात्मा गाँधी और
लाल बहादुर शास्त्री
आज के दिन दो फूल खिले थे
महात्मा गांधीऔर शास्त्री महान
इनकी सुगंध से ,रहेगा सुरभित
अपना ,भारत देश महान
सत्य,अहिंसा,परमोधर्मः
जय जवान और जय किसान
भारत देश का, उद्घोष यह
करेगा नया,विश्व निर्माण
हम संतान,इन संतों के, सब
आचरण करें ,इनके संदेश,
गर्व करें और रहें शांतिमय
उन्नति शिखर ,छुवे भारत देश
सरल ,सहज,और सच्चा जीवन
और परहित का, रखें हम धर्म
सच्चे ,श्रद्धा सुमन करें अर्पित,ब्रज
आज, गर्व दिवस का है यही मर्म
- डॉ ब्रजभूषण मिश्र ,भोपाल
Tags:
काव्य
