संगठन की पहल से नर्मदापुरम विकासखंड के प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों के अक्टूबर माह 26के लंबित मासिक वेतन समस्या का समाधान हुआ
इटारसी । शिक्षक कल्याण संगठन जिला नर्मदापुरम के प्रतिनिधि मंडल ने संगठन संयोजक राजकुमार दुबे के नेतृत्व में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पुराने इटारसी का निरीक्षण करने आए जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति से भेंट कर चर्चा की।
चर्चा के दौरान संयोजक राजकुमार दुबे ने बतलाया कि नर्मदा पुरम विकासखंड के प्राथमिक शालाओं के सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं का विगत अगस्त26 माह से समय पर मासिक वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है एवं विगत अक्टूबर माह का आज पर्यंत वेतन नहीं होने से वे भारी परेशान हैं कि बिना धन के, धन का पर्व दीपावली कैसे मना पाएंगे ?
जिला शिक्षा अधिकारी प्रजापति ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरी से तत्काल फोन पर चर्चा कर समस्या का कारण जाना एवं बतलाया कि एचआर समस्या के प्रकरण के चलते प्राथमिक शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाओं का अक्टूबर माह का मासिक वेतन लंबित था जिसका आज समाधान हो गया है और अब शिक्षक शिक्षिकाओं को दीपावली पर्व के पूर्व कल से ही वेतन मिलने लगेगा।
संगठन ने प्राथमिक शालाओं के शिक्षक शिक्षकों की वेतन समस्याका समस्या का समाधान होने पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रजापति के प्रति आभार जाताया।
संगठन के प्रतिनिधि मंडल में विवेक साहू ,रेखचंद्र प्रजापति, विश्वनाथ तिवारी, धर्मेंद्र प्रसाद एवं पूनम शर्मा की सहभागिता रही।
Tags:
समाचार
