ad

काव्य : कचरा - डॉ. सत्येंद्र सिंह, पुणे, महाराष्ट्र


काव्य : 

कचरा

रोज सुबह कचरा
गाड़ी का सायरन
नींद से जगाता है,
आँख खुल जाती है
पर नींद नहीं टूटती।
घर के हर कोने से
कचरा निकलता हूँ
रसोई बेडरूम लिविंग रूम
जहां भी संभावना रहती है
वहां से कचरा निकलता हूँ,
कचरा पेटी में जमा करता हूँ
गाड़ी में डालता हूँ।
परंतु
बुद्धि विचार सोच का कचरा
रिश्तों संबंधों दोस्ती में बसा कचरा
न तलाश पाता हूँ
न निकाल पाता हूँ
और उसी में धँसा
रह जाता हूँ अकेला
और फिर सो जाता हूँ
सुबह कचरा डालने के लिए।
और फिर
कचरा गाड़ी का सायरन
रोज सुबह उठाता है
जो कचरा मैंने जमा किया
उसे उठाने में लग जाता हूँ
अंतस् में बसे कचरे को भूलकर।
फिर भी
गुरु से प्रभु से प्रार्थना करता हूँ
कचरे की पहचान करादे कि
कहाँ कहाँ किस किस रूप में है
और मुझे उससे निजात दिलादे।

  -  डॉ. सत्येंद्र सिंह
     पुणे, महाराष्ट्र
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

1 Comments

  1. धन्यवाद आदरणीय सोनी जी।

    ReplyDelete
Previous Post Next Post