ad

दो दिवसीय अंतरप्रांतीय सिंधी साहित्य सम्मेलन का समापन, भारतीय ज्ञान परंपराओं पर विशेषज्ञों ने की चर्चाएं


दो दिवसीय अंतरप्रांतीय सिंधी साहित्य सम्मेलन का समापन, भारतीय ज्ञान परंपराओं पर विशेषज्ञों ने की चर्चाएं

साझा की समृद्ध सिंधी साहित्य की विरासत

कवि सामी ने अपनी रचनाओं से समझाया भारतीय दर्शन-मूलाणी

खंडवा। सिंधी साहित्य अकादमी के साहित्य सम्मेलन का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन वक्ताओं ने विभिन्न सत्रों में युवा साहित्यकारों के साथ सिंधी साहित्य के कई पहलुओं पर अनुभव के साथ समृद्ध सिंधी साहित्य की विरासत के अनुभव भी साझा किए। यह जानकारी देते हुए सिंधी हिंदी साहित्यकार एवं राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार भोपाल के खीमन यू मूलाणी ने वेदांत मार्गी सिंधी संत कवि सामी के श्लोकों में भारतीय ज्ञान परंपरा के स्वर विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वेदांत का अद्भुत ज्ञान रखने वाले कवि सामी ने अपने श्लोकों में भारतीय ज्ञान परंपरा को अद्भुत तरीके से प्रस्तुत किया है। उन्होंने 4700 से भी ज्यादा श्लोकों में विद्या, अविद्या, माया पर भारतीय दर्शन को अनुपम अंदाज में समझाया है। कन्हैयालाल तलरेजा के संसार में भारत भक्ति विषय पर दिल्ली से आए डॉ. जयेश शर्मा ने कहा कि वेदों की बात आमजन तक पहुंचाने वाले तलरेजा ने सबसे पहले स्पष्ट किया कि आर्य बाहर से नहीं आए थे। उन्होंने अपने जीवन में अखंड भारत की आवाज बुलंद की और उनके रचनाकर्म में यह स्पष्ट परिलक्षित भी होता है। अजमेर के ढोलण राही ने गोवर्धन भारती के व्यक्तित्व और कृतित्व पर कहा कि भारती केवल गीतकार नहीं थे, लेकिन तय विषयानुसार उनके कृतित्व के इसी पहलू की बात करें तो सिंधी गीतकारों में उन्हें हिंदी के शैलेंद्र के समकक्ष माना जाता है। अजमेर से आए ढोलण राही ने गोवर्धन भारती के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वस्तुत: गोवर्धन भारती केवल गीतकार नहीं थे किंतु तय विषयानुसार उनके कृतित्व के इसी पहलू की बात करें तो सिंधी गीतकारों में उन्हें हिंदी के शैलेंद्र के समकक्ष माना जाता है। चौथे सत्र में भोपाल से आए भगवान बाबाणी ने वरिष्ठ साहित्यकार खीमन मूलाणी के सिंधी साहित्य में योगदान पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर माया वसंदानी, गीता बिंदराणी, कविता इसरानी, राजेंद्र सचदेव, निर्मल मंगवानी, अशोक मनवानी आदि सहित देश भर के विभिन्न राज्यों के साहित्य सर्जन उपस्थित थे। अंत में सभी सहभागियों को प्रशंसा पत्र भेंट किये। आभार अकादमी के निदेशक राजेश कुमार वाधवानी ने माना।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post