काव्य :
आध्यात्मिक गज़ल
मैं अपनी ही कोई खता ढूंढ़ता हूं
भक्ति हो प्रभु की अता ढूंढ़ता हूं
कहता हूं हर ज़र्रे में खुदा हाजि़र
फिर इस ज़माने में क्या ढूंढ़ता हूं
जिसमें भला हो हर शै का शामिल
मैं हर पल ही ऐसी दुआ ढूंढ़ता हूं
द्र्दे गम जो सबका ही हर ले
मैं ऐसी ही कोई दवा ढूंढ़ता हूं
रीते मन में नमन भरे जिससे
अमन की मैं ऐसी अदा ढूंढ़ता हूं
कहे ऋतेश पाकीज़ा दानिशमंद हो
रूहानियत का असली नफा ढूंढ़ता हूं
- ऋतेश कुमार साहनी बरेली
उत्तर प्रदेश भारत चलभाष 8899177895
Tags:
काव्य
