ad

ऐतिहासिक क्षेत्र पावागिरि की प्राचीनता एवं वार्षिक मेला की महिमा अपरम्पार है- मुनि सुव्रतसागर


पावागिरि में वार्षिक मेला के दूसरे दिन निकले विमान

गजरथ वेदी पर हुआ कलशाभिषेक-शांतिधारा का आयोजन

ऐतिहासिक क्षेत्र पावागिरि की प्राचीनता एवं वार्षिक मेला की महिमा अपरम्पार है- मुनि सुव्रतसागर

तालबेहट(ललितपुर) वीर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में वार्षिक मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को परम तपस्वी वात्सल्य मूर्ति बुंदेली संत मुनि सुव्रतसागर महाराज के मंगलमय सानिध्य में मूलनायक भगवान पारसनाथ स्वामी एवं चौबीसी के मूलनायक चंद्रप्रभ स्वामी का मस्तिकाभिषेक शांतिधारा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्यार्जन किया। दोपहर की बेला में पं. विनोद कुमार शास्त्री के निर्देशन में जल विहार के कार्यक्रम में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें मुनि संघ, भगवान आदिनाथ स्वामी को विमान में लेकर श्रद्धालु, डी जे बैड की धार्मिक धुनों पर धर्म ध्वजा लेकर नृत्य करते युवा एवं मंगल गीत गाती हुई महिलाएं चल रही थी। शोभायात्रा मन्दिर के मेला प्रांगण से गजरथ वेदी पर पहुंची जहाँ पूर्व अध्यक्ष अभयकुमार विरधा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आचार्य विद्यासागर आचार्य समय सागर महाराज का चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन अशोक कुमार जैन ने किया। मुनि श्रीं का पाद पृच्छालन संयुक्त मंत्री विकास कड़ेसरा ने किया। मंगलाचरण एवं मुनि श्रीं को शास्त्र भेंट सोना जिज्जा ने किया। मुनि सुव्रत सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में आत्म कल्याण के लिए धर्म की साधना करने को कहा। उन्होंने कहा सम्यक दर्शन सम्यक ज्ञान और सम्यक चारित्र से जिस पथ का निर्माण होता है वह धर्म मार्ग है। संसारी प्राणी को पथ पर चलना नहीं आया, वह तो कोल्हू के बैल की तरह भटक रहा है। उन्होंने क्षेत्र की प्राचीनता एवं वार्षिक मेला की महिमा का गुणगान कर सम्यक दर्शन के प्रभावना अंग का व्याख्यान करते हुए विमानोत्सव का महत्व बताया। मुनि श्री ने कहा सिद्ध भूमि पर धार्मिक क्रियाओं के द्वारा प्रभु की आराधना कर निश्चित ही सिद्धत्व को प्राप्त कर सकते हैं। 55 वर्ष के इतिहास में इस सिद्ध भूमि पर पाँच पंचकल्याणक हुए हैं और शीघ्र ही छटवाँ पंचकल्याणक सम्पन्न होगा। वार्षिक कलशाभिषेक की क्रियाएँ रमेश चंद्र, आनंद पवा, आकाश कुमार, वीरेंद्र कडंकी, संदीप जैन एवं शांतिधारा आशीष विरधा, अजय पवा आदि ने सम्पन्न की। गौरव विरधा ने छत्र चढ़ाया, अभि जैन ने चमर ढोरे। फूलमाल के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार पवा, विकास भंडारी, सोना जिज्जा, अरुणा कड़ेसरा ने प्रमुख भूमिका निभायी। मंगल आरती उत्तमचंद पवा एवं सुभाष कड़ेसरा ने उतारी। रात्रि में प्रदीप जैन एंड पार्टी ललितपुर के मधुर संगीत में मंगल आरती, शास्त्र प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निकटवर्ती सकल दिगम्बर जैन समाज एवं क्षेत्र प्रबंध समिति का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने किया। आभार व्यक्त मंत्री जयकुमार जैन एवं उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा ने संयुक्त रूप से किया। 
कोषाध्यक्ष उत्तम चंद्र जैन ने बताया 9 नवंबर रविवार को चमत्कारी बाबा मूलनायक पारसनाथ भगवान एवं त्रिकाल चौबीसी के मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक दोपहर की बेला में क्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन उपरांत विमानोत्सव एवं रथयात्रा कार्यक्रम में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी एवं पाण्डुकशिला पर वार्षिक कलशाभिषेक फूलमाल के साथ स्वर्णभद्रादि मुनिराजों का निर्वाण महोत्सव मनाया जायेगा।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post