ad

लीपईयर के कारण इस बार मार्च इक्‍वीनॉक्‍स एक दिन पहले,20 मार्च को–सारिका घारू


 

दिन-रात नहीं होते हैं ठीक बराबर आज – सारिका घारू

लीपईयर के कारण इस बार मार्च इक्‍वीनॉक्‍स एक दिन पहले,20 मार्च को–सारिका घारू

आज सूर्य ठीक भूमध्‍यरेखा के लम्‍बवत रहकर उदित होगा ठीक पूर्व दिशा में –सारिका


बुधवार (20 मार्च) सुबह 8 बजकी 36 मिनिट पर सूर्य आकाशीय भूमध्‍यरेखा पर पहुचकर उसे पार करेगा । मार्च इक्‍वीनॉक्‍स की यह खगोलीय घटना इस साल 20 मार्च को होने जा रही है ।इसके बारे में जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि मार्च इक्‍वीनॉक्‍स की घटना 19 , 20 या 21मार्च को होती है । इक्‍वीनॉक्‍स में पृथ्‍वी का अक्ष , सूर्य की किरणों के ठीक लम्‍बवत होता है इस कारण पृथ्‍वी के प्रकाशित हर भाग मे सूर्यप्रकाश समान अवधि तक प्राप्‍त होता है लेकिन यह पूरी तरक 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात नहीं होती है ।


सारिका ने बताया कि आमतौर पर लोग इसे दिन-रात बराबर होने से जोड़ते हैं जबकि इस साल 15 मार्च को ही मध्‍यभारत में दिन –रात लगभग बराबर थे । आज( 20 मार्च) तो दिन की अवधि 12 घंटे 7 मिनिट से कुछ अधिक होगी ।


सारिका ने बताया कि सूर्य की एक पूरी परिक्रमा करने में पृथ्‍वी को जो समय लगता है और 365 दिन के बाद हम जो न्‍यूईयर मनाते है उसमें कुछ घंटे का अंतर होता है। इस कारण इक्‍वीनॉक्‍स की घटना का समय एवं दिनांक हर साल बदल जाता है । यह हर साल लगभग 6 घंटे बाद आता है लेकिन लीप ईयर में पुन-: एक दिन पीछे आ जाता है , जैसा इस साल हुआ । आज सूर्य ठीक पूर्व दिशा मे उदित होकर ठीक पश्चिम दिशा में अस्‍त होगा ।


मार्च इक्‍वीनॉक्‍स की घटना


वर्ष                   दिनांक            समय


2023               21 मार्च                        02:54


2024               20 मार्च                        08:36


2025               20 मार्च                        14:31


2026               20 मार्च                        20:16


2027               21 मार्च                        01:54

-      सारिका घारू @GharuSarika

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post