ad

दर्शन सिंह चौधरी को लोकसभा प्रत्याशी बनाया


 

दर्शन सिंह चौधरी को लोकसभा प्रत्याशी बनाया

 इटारसी ।

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह को होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। संपूर्ण नर्मदा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया जा रहा है। श्री दर्शन सिंह चौधरी ग्राम   चादोन तहसील बनखेड़ी जिला नर्मदा पुरम के निवासी हैं ।पिता स्वर्गीय श्री नारायण सिंह चौधरी हैं । श्री दर्शन सिंह चौधरी पांच विषय में एम ए गोल्ड मेडलिस्ट है। उम्र कुल 48 वर्ष की है। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में इनकी आयु 38 वर्ष की है ।संघ के द्वितीय वर्ग प्रशिक्षित है। जीवन भर अविवाहित है। मई 2017 में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 2018 में प्रदेश समन्वयक किसान मजदूर कर्मचारी एवं सामाजिक संगठन रहे ।जनवरी 2021 से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा का नेतृत्व संभाला। लगभग 3 लाख 22 हजार किलोमीटर की यात्रा करके राज्य एवं देश में किसान हितेषी राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी ।किसानों के संघर्ष के लिए सात बार जेल यात्रा की। राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव सहित शिक्षक आंदोलन में चार बार जेल गए। भारतीय किसान संघ में वर्ष 1997 98 से 2009 तक ब्लॉक अध्यक्ष युवा वाहिनी जिला संयोजक युवा वाहिनी एवं विभाग संयोजक युवा वाहिनी तथा प्रदेश मंत्री 2010 से 2012 तक रहे। नवोदय विद्यालय पवार खेड़ा के प्रथम बैच के छात्र हैं। एवं संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में अट्ठाइस हजार पूर्व छात्राओं से जीवन संपर्क है। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के माध्यम से 27 सामूहिक विवाह सम्मेलन में तीन हजार से अधिक विवाह करने में सहयोग दिया है ।श्री राम जानकी मंदिर ग्राम चादोंन के सदस्य है। आप जीवन दायिनी मां नर्मदा को स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने किसान पुत्र जमीन के कार्यकर्ता एवं संघर्षील व्यक्ति को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है निश्चित ही इसका लाभ भाजपा को मिलेगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post