पूज्य पंचायत सिंधी समाज के तत्वावधान में नागपुर से आए विशेषज्ञ एवं चिकित्सकों ने की जांच, उपचार एवं परामर्श
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में अलग अलग बीमारियों के 460 मरीजों ने कराई जांच
इटारसी।
सिंधी कालोनी स्थित सिंधु भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागपुर से आए विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ एवं चिकित्सकों द्वारा मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया।
इस शिविर में 510 रजिस्ट्रेशन हुए थे। इनमें 460 मरीजों ने अपनी अपनी बीमारियों की जांच संबंधित चिकित्सकों से कराई। पूज्य पंचायत सिंधी समाज इटारसी के तत्वावधान में स्व श्रीमती पटोल देवी सिंगवानी की स्मृति में चंद्रभान सिंगवानी परिवार द्वारा आरियंस इंस्टीट्यूट आफ मेडीकल सायन्सेस के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर का शुभारंभ पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा सुबह दस बजे किया गया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जिनका स्वागत पूज्य पंचायत सिंधी समाज के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इसके बाद विधायक डॉ. शर्मा ने शिविर का अवलोकन करते हुए नागपुर से आए चिकित्सकों से भी बातचीत की। शिविर मेंअलग अलग बीमारियों के 510 रजिस्ट्रेशन हुए थे। इनमें 460 मरीजों ने अपनी जांच कराई। बता दें कि शुगर, बीपी और हार्ट की जांच के लिए विशेषज्ञ डा अनंत सिंह राजपूत और एमडी मेडिसिन डा विकास गुप्ता नागपुर से आए थे। इनके अलावा हड्डी एवं जोडों संबंधित बीमारी के लिए डा अंशुल चड्ढा, ब्रेन, रीड की नस दबना, साईटिका विशेषज्ञ डा निनांद श्रीखंडे, पेट और लीवर संबंधित बीमारी के लिए डा दीपेश शर्मा, हार्निया, पित्त पथरी, पेट का कैंसर, आंतों के ब्लाक विशेषज्ञ डा निर्मल पटले, किडनी के विकार, पथरी विशेषज्ञ डा आशीष भोयर ने मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया। यह शिविर शाम पांच बजे तक चलता रहा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका मुख्य अधिकारी श्रीमती रितु मेहरा प्रमुख रूप से मौजूद थी। जिनका पंचायत द्वारा स्वागत किया गया। वहीं सीएमओ द्वारा सभी चिकित्सकों का सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष धर्मदास मिहानी ने किया। इसअवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश नवलानी, संरक्षक मोहनलाल मोरवानी,मोहनलाल चेलानी, श्याम शिवदासानी, सोनू परियानी, मनीष बसानी, गौरवफुलवानी, गोपाल सिद्धवानी, ओम सोनी, नंदलाल चेलानी, श्रीचंद खुरानी,चंद्रभान सिंगवानी सहित पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अन्य पदाधिकारी एवंसदस्य मौजूद रहे।
.jpg)
