ad

काव्य : नदियाँ सबको समझाती हैं -भूपेश प्रताप सिंह दिल्ली

 


काव्य

नदियाँ सबको समझाती हैं


कल -कल करती नदियाँ बहतीं  

अपने मन की कहती जातीं।  

कंकड़- पत्थर से टकराकर 

हर पीड़ा को सहती रहतीं। 

फिर भी सबका हित करने को 

रात और दिन बढ़ती रहतीं। 

पर्वत की गोंदी से चलकर 

सागर में मिलने जाती हैं। 

पर इससे पहले धरती पर 

हरा- भरा सोना बोती हैं। 

प्यारी फ़सलें झूम- झूमकर 

नदियों का यश गाती रहतीं

चादर जैसे घास बिछी है 

मखमल जैसी कोमल लगती। 

जीव -जंतु पानी पीते हैं 

खुश होकर घासों को चरते। 

हर दिन खूब चहकती चिड़ियाँ 

बच्चे खुश हो खेला करते। 

ऐसी अपनी नदी सुहावन 

ऊपर से नीचे बहती है। 

हम भी परहित जीना सीखें  

रात- दिवस यह समझती है।


 भूपेश प्रताप सिंह 

दिल्ली

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post