"मगही कहावत "पुस्तक लोकार्पित
जमशेदपुर।
हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय में पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती के त्रिदिवसीय कार्यकारिणी उपनिवेशन में स्मृति शेष रामवृक्ष महाराज द्वारा संकलित और डॉ. अरुण सज्जन द्वारा संपादित "मगही कहावत "पुस्तक लोकार्पित की गई। पुस्तक का लोकार्पण हिन्दी साहित्य भारती के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रवीन्द्र शुक्ल, अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बौद्धिक प्रमुख श्री स्वांत रंजन, पूर्व कुलपति डॉ. लक्ष्मी नारायण भल्ला,उज्बेकिस्तान राष्ट्र के प्रमुख प्रोफेसर नीलोफ़र खोजाइवा आदि गणमान्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हिन्दी साहित्य भारती के देश और विदेश के लगभग दो सौ विद्वान,विदुषी सहित हिन्दी साहित्य भारती झारखंड प्रदेश के संरक्षक श्रीधर प्रसाद द्विवेदी,कवि विनय विनम्र,महामंत्री राकेश कुमार, संगठन मंत्री अनुज पाठक,सिंहभूम जिलाध्यक्ष इन्दिरा पाण्डेय, संस्कृत और हिन्दी के कवि प्रो.डॉ.रामविनय सिंह उपस्थित थे।