मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रोड शो व जनसभा 19 अप्रैल को
इटारसी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री दर्शन सिंह चौधरी के पक्ष में रोड शो करेंगे और समापन स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे। रोड शो शाम 4 बजे सीपीई के पास खेडापति मंदिर के सामने से प्रारंभ होगा जोकि हाईवे से होकर सिटी थाना, देना बैंक, पहली लाइन से नीमबाडा सराफा लाइन होकर, संस्कृत पाठशाला, फ्रूट मार्केट, तुलसी चौक से होकर जयस्तंभ चौक पर पहुंचेगी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने शहर के नागरिकों से आव्हान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोड शो व जनसभा में शामिल हों। रोड शो की तैयारी के लिए आज एक बैठक का आयोजन भी किया गया।
Tags:
समाचार
.jpg)
