ad

मां हिंगलाज जयंती पर चुनरी यात्रा निकाल मातृशक्ति ने किया गरबा


 

मां हिंगलाज जयंती पर चुनरी यात्रा निकाल मातृशक्ति ने किया गरबा‎

मां हिंगलाज प्रकट उत्सव:भावसार क्षत्रिय समाज ने माता हिंगलाज का मनाया जन्मोत्सव

खंडवा। 

नगर में भावसार क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में मां हिंगलाज के प्रकट उत्सव पर शनिवार को चुनरी यात्रा निकाली  गई। लाल साड़ी पहने महिला मंडल ने चल समारोह में माता के गीतों पर गरबा नृत्य किया। मालीकुआं स्थित मां हिंगलाज देवी को चुनरी अर्पित कर पूजन-पाठ व आरती की। इसके बाद जसवाड़ी रोड स्थित हिंगलाज वाटिका में समाजजनों के लिए भंडारे का आयोजन भी आयोजित हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मां हिंगलाज जयंती का पर्व का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया  भावसार समाज द्वारा हिंगलाज माता के प्रकट उत्सव पर निकली चुनरी यात्रा कहारवाड़ी स्थित भावसार धर्मशाला से चुनरी यात्रा निकाली गई। जो बजरंग चौक, घंटाघर, बांबे बाजार, स्टेशन रोड, पार्वतीबाई धर्मशाला, तीन पुलिया होते हुए मालीकुआं स्थित हिंगलाज मंदिर पहुंची। यहां माता का पूजन-अर्चन कर आरती की गई। यहां माता को चुनरी चढ़ाकर समाज के कल्याण की कामना की। शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र घोड़े व बग्गी रही। घोड़े पर नेहल भावसार, माही भावसार सवार रहीं। मां हिंगलाज की तरह श्रृंगार प्रिशा भावसार ने किया। शिवाजी की भूमिका मनन भावसार ने निभाई। लेजिम पर जिनी, वंशिका, विधी, भक्ति, इति, खुशी भावसार रहीं। शोभायात्रा में महिलाओं ने भजन गाकर मां की आराधना और गीतों पर नृत्य किया। ढोल-ढमाकों के साथ समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन माता के जयकारे लगाते चल रहे थे। महिलाएं लाल साड़ी और पुरुष सफेद कुर्ता-पजामा धारण किए हुए थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post