ad

प्रभात साहित्य परिषद,भोपाल की काव्य गोष्ठी संपन्न


 

प्रभात साहित्य परिषद,भोपाल की काव्य गोष्ठी संपन्न

         भोपाल/ राजधानी की चर्चित संस्था प्रभात साहित्य परिषद द्वारा विषय मुक्त काव्य गोष्ठी का आयोजन हिन्दी भवन के नरेश मेहता कक्ष में श्री महेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एवं वरिष्ठ गीतकार राजेंद्र शर्मा "अक्षर " के मुख्य आतिथ्य में तथा वरिष्ठ कवयित्री सुश्री सुनीता शर्मा "सिद्धि " के विशेष आतिथ्य में एवं डॉ.अनीता तिवारी के संचालन में किया गया. 

                 गोष्ठी के आरम्भ में सरस्वती वंदना का वाचन राजेंद्र शर्मा "अक्षर " ने किया तदुपरांत  डॉ.प्रतिभा द्विवेदी ने पढ़ा रोटी है दो जून की पिता चैन की नींद जीवन बगिया में पिता पीपल बरगद छीन्द .वहीँ सरोज लता सोनी ने पढ़ा भूल चुके हम पाती वो नेह की, पिता के प्यार और मां के स्नेह की. वहीँ बिहारी लाल सोनी ने पढ़ा अपनत्व के हीरे से दाम हो गये, अपने उजाले उनके नाम हो गये. वहीँ संत कुमार मालवीय संत ने पढ़ा सत्यवान सावित्री की वो बातेँ अब हो गई पुरानी अब सुनने को मिलेंगी राजा सोनम की कहानी. वहीं सुरेश पबरा आकाश ने पढ़ा हक हमारा हमको ले दे के मिला सभ्यता से तो मिला कुछ भी नहीं. वहीं रमेश नन्द ने पढ़ा ठूंस ठूंस के खूब बुरादा जला रखी है सिगड़ी हमने. कभी पकाया ढाई चावल कभी पकाई खिचड़ी हमने. वहीँ हीरा लाल पारस ने पढ़ा अकेले आदमी से बातेँ करने लगती हैं दीवारें पत्नि की तरह छत और फर्श सान्त्वना देते हैं पिता और माँ की तरह. वही महेश प्रसाद सिंह ने पढ़ा शहर बसा के गांव ढूंढ रहा हूँ. हाथ में कुल्हाड़ी लिये छांव ढूंढ रहा हूँ. इनके साथ कृष्ण देव चतुर्वेदी, सुरेश नारायण शर्मा, विरोनिका पीटर, शोभा जोशी, अदिति पारवानी,ज्योत्सना खोले, वीना विद्या अवनी अंशुमान विजय पंथी महेश पचौरी सीमा अग्रवाल कमल सिंह कमल आदि ने भाग लिया. 

                  अंत में अशोक निर्मल ने  सभी का आभार व्यक्त कर अहमदाबाद के हादसे में जान गवांने वाले लोगों के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. 

                        

संस्थापक 

रमेश नन्द

प्रभात साहित्य परिषद,भोपाल 

मोबाइल 9893856262


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post