दूरदर्शन केंद्र से मालवी निमाड़ी काव्यगोष्ठी में साहित्यकार सुनील चौरे"उपमन्यु, प्रसारण 19 जुलाई को
खंडवा।। दूरदर्शन केंद्र इंदौर द्वारा इंदौर डायरी के तहत मालवी निमाड़ी काव्यगोष्ठी की रिकार्डिंग की गई। जिसका प्रसारण 19 जुलाई को मप्र दूरदर्शन से होगा। यह जानकारी देते हुए ककस प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने
बताया कि काव्यगोष्ठी में शहर के वरिष्ठ साहित्यकार सुनील चौरे"उपमन्यु" को भी आमन्त्रित किया गया। इस काव्य गोष्ठी का दूरदर्शन मप्र प्रदेश से प्रसारण19 जुलाई को दिन के 11 बजकर 30 मिनिट पर किया जाएगा।काव्य गोष्ठी का संचालन उपमन्यु ने व्दारा किया गया है। इस अवसर पर ककस परिवार के जयश्री तिवारी, तारकेश्वर चौरे, भूपेंद्र मौर्य, दीपक चाकरे, कविता जाटव, ओम प्रकाश चौरे, भुवन श्रीमाली, निर्मल मंगवानी, वर्षा उपाध्याय, नन्दिनी गांवशिन्दे आदि सहित सदस्यों ने बधाई दी।
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)
