मंच ने अपने वयोवृद्ध साथियों से भेंट करने का अभियान चलाया
इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच की नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं पदाधिकारी गणों ने निर्णय लिया है वे अपने कार्यकाल का शुभारंभ मंच के व्योवृध्द सदस्यों के आवासों पर पहुंचकर ,उनका हाल समाचार जानकर एवं आशीर्वाद ले कर करेंगे।
इसी क्रम में मालवीय गंज में निवास कर रहे सेवा निवृत्त रेल अधिकारी/गायक, दम्पति आर एस बैस आयु 93 वर्ष, रेवा बैस आयु 90 वर्ष के आवास पर पहुंचकर मंच सदस्यों ने शाल ,श्रीफल भेंट कर एवं पुष्पहार पहनाकर बैस दंपति का स्वागत किया।
इस अवसर पर आर एस बैस ने अपने लिए जिए तो क्या जिए, ए दिल तू जी जमाने के लिए, गीत की मधुर प्रस्तुति से सदस्यों को भाव-विभोर कर वाह वाह करने पर मजबूर कर दिया।
बैस के बड़े पुत्र अमिताभ बैस ने कहा की मंच सदस्यों की उपस्थिति से आज हमारे माता पिता आज बहुत प्रसन्न हुए हैं,आप सभी समय-समय पर आप आते रहिए।
मंच परिवार की और से अध्यक्ष सुशील शर्मा उपाध्यक्ष चन्द्र प्रभा ठाकुर सचिव सुरेश रघुवंशी, डॉ विनोद सीरिया, डॉ के एस उप्पल, डॉ के सी साहू, सुधीर गोठी,अशोक सक्सेना, राजकुमार दुबे, विजय मंडलोई,चन्द्र प्रभा ठाकुर, सुषमा परमहंस, सुनील बाजपेई की उपस्थिति रही।
मंच की नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों ने कुछ दिन पहले अपने पूर्व व्योवृध्द सदस्य ए पी मेहतो आयु 91 बर्ष का उनके गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचकर स्वागत किया था।
.jpg)
