ad

सिंधी समाज द्वारा पदम नगर में भी मनाया जाएगा चालिहा पर्व


सिंधी समाज द्वारा पदम नगर में भी मनाया जाएगा चालिहा पर्व

 खंडवा।।  समस्त सिंधी समाज द्वारा 16 जुलाई से 24 अगस्त तक भगवान श्री झूलेलाल जी के 40 दिन तक कठिन उपवास रखकर चालिहा पर्व मनाया जाएगा। प्रवक्ता महेश कुमार सोनी ने बताया कि पर्व की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन शुक्रवार को पदम नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में किया गया। बैठक में "श्री झूलेलाल साईं" का चालिहा पर्व बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु विचार विमर्श कर रूपरेखा तय की गई। इस बैठक में संरक्षक श्री जयरामदास थदानी, अध्यक्ष भीमनदास जीवनानी, सचिव राजेंद्र चेलानी, प्रवक्ता महेश कुमार सोनी एवं सदस्य श्री नवीन खुशालानी, कैलाश शाहनी, जय किशन तीर्थानी, डॉक्टर श्री गुरमीत सिंह भगत, श्री चंदूभाई नाथानी एवं तुषार नाथानी उपस्थित हुए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post