ad

श्री अखिल नार्मदीय छात्र सहायक संस्था की वार्षिक आम सभा सम्पन्न



श्री अखिल नार्मदीय छात्र सहायक संस्था की वार्षिक आम सभा सम्पन्न

खण्डवा । श्री अखिल नार्मदीय छात्र सहायक संस्था की वार्षिक आम सभा स्थानीय होटल मे किया गया जिसमे मॉ नर्मदा को माल्यापर्ण सस्था अध्यक्ष राजेन्द्र नारायण शर्मा ने किया।  संस्था एक पवित्र भाव से कार्य कर रही है। जो छात्रो को  के हितो को ध्यान रखती है अच्छे कार्य को करने का जुनुन होना चाहिए जो संस्था के सभी पदाधिकारियो मे देखने को मिलती है। उक्त विचार संस्था की वार्षिक आम सभा में श्री अनिल पारे ने व्यक्त किये। संस्था द्वारा 1.55 करोड रूपये की जमा पूंजी पर मिलने वाले ब्याज के रूप में छात्रवृत्ति वितरण करती है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रो अभी तक 220 छात्रो को छात्रवृत्ति वितरण चुकी। उक्त विचार संस्था अध्यक्ष राजेन्द्रनारायण शर्मा ने कही। वार्षिक आम सभा मे छात्रवृत्ति बजट आय व्यय वाचन एवं अनुमोदन किया गया जिसे सभा मे घ्वनिमत से पारित किया गया। सभा आये अतिथियों एवं  छात्रवृत्तिदाताओ ने  अपने परिजनो की स्मृति में छात्रवृत्ति राशि दान की । वार्षिक सभा के बाद चुनाव हूए जिसमे अध्यक्ष योगेन्द्र जोशी,उपाघ्यक्ष योगेन्द्र डोगरे, अजय पगारे,कोषाध्यक्ष अशोकचौरे सचिव अशोक डोगरे सहसचिव राजेश गुहा ,ओपी चौरे कार्यालीयन योगेश कोटवाले,सहसचिव विवेक कश्यप,छात्रवृत्ति संयोजक माधवराव शाडिल्य सहसंयोजक राजेन्द्र उपाध्याय, सुभाष केशोरे निर्वाचित हूए। चुनाव अधिकारी ओपी मंडलोई थे। संरक्षक राजेन्द्र नारायण शर्मा सुरेश बरोल सुरेन्द्र पहारे को मनोनित किया गया। संस्था का प्रतिवेदन सचिव योगेन्द्र जोशी वाचन किया गया । इस अवसर पर राजेश डोगरे,मोहन काशिव,आलोक बिल्लौरे मुकेश गार्गव, नितिन पाराशर, मुकेश भागर्व,राजेन्द्र उपाध्याय,रधुनन्द चंद्रे, जगदीश पगारे, मंगलेश उपाध्याय,उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post