ad

श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में अच्छी बारिश एवं विश्व शांति की कामना के लिए मंदिर समिति ने बहराणा साहब का निर्माण एवम पूजन कराया


श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में अच्छी बारिश एवं विश्व शांति की कामना के लिए मंदिर समिति ने बहराणा साहब  का निर्माण एवम पूजन कराया

 इटारसी015 जुलाई0 लकड़गंज स्थित श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में श्री झूला सेवा समिति के सहयोग से बहराना साहब का निर्माण कराया गया उनका पूजन किया गया एवं Dअखखा डाला गया। समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे,श्रीमती कीर्ति पगारे एवं प्राची पगारे सहित श्रद्धालुओं ने बहराना साहब में अख्खा डाला। इसके पहले बहराणा साहब की ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। झूलन सेवा समिति के गायक कलाकार सौरभ शिवनानी, विशाल गंगवानी दीपक चंदवानी ने बहुत सुंदर भजन प्रस्तुत किया सिंथेसाइजर पर कमलेश चोरे एवम ढोलक पर कमलेश मालवीय ने संगत दी। इस अवसर पर मंदिर समिति के पुजारी पंडित पीयूष पांडे, झूलन सेवा समिति के संरक्षक गोमा खिलवानी, एवं गोपाल सिद्धवानी, अध्यक्ष बासु खुरानी,अनिल मिहानी, मुकेश खुरानी महेश वलेचानी, सुधीर देवानी महेश नंदवानी नंदू देवानी महेश गेलानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post