ad

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सोनी को मिला कालिदास महर्षि गौतम मीडिया सम्मान



वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सोनी को मिला कालिदास महर्षि गौतम मीडिया सम्मान

भोपाल। ज्योतिष महर्षि पं. अयोध्या प्रसाद गौतमजी की पुण्य स्मृति में 13-14 जुलाई को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद सभागार में आयोजित दो दिवसीय पंचम कालिदास ज्योतिष सम्मेलन में दैनिक मध्य स्वदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं ज्योतिषाचार्य राजकुमार सोनी को पत्रकारिता एवं ज्योतिष विधा में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कालिदास महर्षि गौतम मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री सोनी को यह सम्मान ज्योतिष मठ संस्थान के संचालक एवं पंचांगकर्ता पंडित विनोद गौतम, महामंडलेश्वर रामशंकर तिवारी, महामंडलेश्वर भूपेन्द्रानंद भुवनेश्वर स्वामी, के आर उपाध्याय, आचार्य पंडित रामकिशोर वैदिक ने प्रदान किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post