विधा - दोहे
जीवन
जीवन ऐसा हो सदा,खुशियों की बरसात।
सुख जीवन में दिखें,जैसे दिन हो रात।।
जीवन होता कठिन है,रखो लक्ष्य पर ध्यान।
प्रभु से हिम्मत मिल रही,प्रभु करें कल्याण।।
यात्रा जीवन नाम की,सब बैठे इस नाव।
चलना है इस सफर में,नहीं थकेंगे पाँव।।
धूप छांव की जिंदगी,थका थका विश्वास।
जीवन के इस सफर में,कभी न छूटे आस।।
अब तो सब करने लगे,जीवन का अनुवाद।
जीवन जीना प्रेम से,होगा नहीं विवाद।।
- डॉ भावना शुक्ल
नोएडा उत्तर प्रदेश ( दिल्ली एन सी आर)
Tags:
काव्य
.jpg)
.jpg)