गौशाला का संचालन बुधवार से शुरू हो जायेगा गोवंश को मिलेगा अपना घर
सिवनी मालवा । ग्राम पगढाल में गौशाला प्रारंभ करने की दिशा में तेजी से कार्य प्रारंभ हो गया है नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन और समस्त अधिकारियों रविवार को गौशाला का निरीक्षण करने के बाद जल्द से जल्द गौशाला चालू करने की बात की गई है दिन रविवार को पूरे गौशाला की सफाई कर दी गई है और बिजली कनेक्शन की व्यवस्था की गई बिजली विभाग द्वारा बताया गया 600 मीटर लंबी केवल का ऑर्डर दे दिया गया है जिसे डीपी से गौशाला में जोड़ दिया जाएगा जिससे पानी और पंखे की व्यवस्था चालू हो जाएगी जनपद सीईओ श्रुति चौधरी ने बताया कि गौशाला को चालू करने का काम तेजी से चल रहा है 2 दिन में लगभग काम पूरा हो जाएगा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया लगभग बुधवार तक पूरे गोवंश को गौशाला में पहुंचने का काम किया जाएगा वही सोमवार को चापडाग्रहण में गौशाला को देखने अधिकारीयों के साथ जाएंगे और उसमें भी जो सुविधा का अभाव है उसे पूरे करके गौशाला को चालू करने का प्रयास करेंगे जनपद अध्यक्ष ने कहा की नगरपालिका और जनपद के सामंजस से तीनों गौशाला को जल्द चालू किया जाएगा।
.jpg)
