ad

गोवंश को सड़कों पर छोड़ने पर पालक के खिलाफ होगी कार्रवाई


 गोवंश को सड़कों पर छोड़ने पर पालक के खिलाफ होगी कार्रवाई 

सिवनी मालवा ।  गोवंश को व्यवस्थित गौशाला में शिफ्ट करने एवं नगर में गौशाला बनाने हेतु एक बैठक जनपद सभागृह में हुई उसमें गोवंश के विषय में चर्चा में कहा गया कि अब पालतू गोवंश नगर के हो या ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों पर मिले तो उनके पालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी एसडीएम ने कहा ऐसे गोवंश के पालकों की पहचान करके उनके खिलाफ 151 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी यह कार्रवाई 15 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगी एसडीएम सरोज परिहार में बताया की पालकों की पहचान मवेशियों के लगे टेक के आधार पर होगी और यदि कहीं मवेशी में टेक नहीं लगे तो ऐसे पालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी पशुपालन के साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग में भी उनका पंजीयन करवाना अनिवार्य है और टेक लगाना आवश्यक है अब जो मवेशी सड़कों पर आवारा घूमते हुए पाए जाएंगे उनके पालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि मवेशी के आधार पर पशुपालकों की पहचान होने पर धारा 151 के खिलाफ कार्रवाई तो होगी साथ 500 का अर्थ दंड रोपित किया जायेगा इस संबंध में सभी सचिव सरपंचों को सूचित किया जा रहा है यदि गांव की सड़कों पर कोई मवेशी आवारा घूमता हुआ पाया जाएगा तो उनके पालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी किया जाएगा थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने कहा की बड़े वाहनों का नगर से आवा गमन बंद कर दिया जाएगा जिससे गोवंश घायल होने में कमी आयेगी कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने नगर की गौशाला के लिए 21हजार देने की घोषणा की है इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य संतोष पारीक जनपद अध्यक्ष रेणुका मंडलोई प्रवीण अवस्थी दीपक बाथब किरण राठौर उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post