निर्भया साहित्यिक, सामाजिक महिला कल्याण संस्थान् के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया
भोपाल । 14 जुलाई 2024 को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा के पास हिंदी भवन में निर्भया साहित्यिक, सामाजिक महिला कल्याण संस्थान् के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री अशोक निर्मल एवं उषा खरे ,प्रदीप कश्यप , रश्मि मिश्रा, पंकज पराग, रेखा श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव तथा आदित्य अनुज ने काव्य पाठ किया। व्यग्र जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । प्रमिला झरबड़े 'मीता' जी का योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है जो वे इन संस्था का कार्यभार संभाले हुए हैं एवं पूरी ऊर्जा के साथ इसे चला रही हैं ।
इस काव्य गोष्ठी में सुनील दुबे भी शामिल हुए। जो कि भोपाल के ट्रीमैन के नाम से प्रसिद्ध है वह अब तक 27000 से भी ज्यादा पेड़ पौधों को काटने से बचा चुके हैं और लगभग 3 से 5 लाख के आसपास पौधे लगा चुके हैं.
.jpg)
