ad

सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक वृक्षारोपण के साथ सम्पन्न


सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक वृक्षारोपण के साथ सम्पन्न

इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक का आयोजन सभा के उपाध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे की जमानी ग्राम में स्थित शाला में हुआ। इस अवसर पर महिला सभा के पदाधिकारी गणों की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक की अध्यक्षता सभा के 96 वर्षीय सदस्य पं नन्हेंलाल दुबे ने की। बैठक इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रेरक गीत के साथ आरंभ हुई। 

माह में जन्म दिवस वाले सदस्यों मोहन राजोरिया कृष्ण कुमार शर्मा रविंद्र शर्मा शैलेंद्र सराय अनूप ढिमोले पवन दुबे को जन्म दिवस की बधाई दी गई ।

वयोवृद्ध सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं नन्हेलाल दुबे को मंचासीन अतिथि गणों जेपी शर्मा, अशोक ढिमोले एवं मुकेश पाराशर जयंत शर्मा एवं महिला सभा अध्यक्ष संगीता शर्मा ने पुष्प हार पहना कर एवं अंगवस्त्र वा नारियल भेंट कर सम्मानित किया।

सभा के द्वारा सम्मानित होने पर दुबे ने अपने दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन होने के टिप्स देते हुए उन पर अमल करने की सीख दी।

अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने माह जून की बैठक की फीड बैक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।

बैठक में कक्षा पांचवी आठवीं दसवीं बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 60% अंकों से उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी एकत्रित कर  सूची बनाने  की जवाब देही संगीता शर्मा को दी गई।

बैठक के अंत में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के अंर्तगत शाला परिसर में आम, जामुन बिही के फलदार वृक्षों के पौधों का रोपण महिला एवं पुरुष सभा के सदस्यों ने किया।

बैठक का संचालन सचिव घनश्याम शर्मा ने किया एवं आभार डॉ सुभाष दुबे ने माना।

बैठक में शिवनारायण बुधौलिया चंद्रकांत शर्मा महेंद्र पचौरी रमाकांत भारद्वाज राजेश तिवारी प्रशांत चौबे पवन दुबे कमलेश शर्मा जुगल किशोर शर्मा दिनेश उपाध्याय मुकेश मिश्रा संगीता शर्मा नेहा बुधौलिया रश्मि मिश्रा राजी तिवारी संगीता दुबे आशा दुबे किरण भारद्वाज अस्मिता मिश्रा प्रिया भारद्वाज डॉ वसुंधरा दुबे संतोष शर्मा महादेव प्रसाद शर्मा ब्रजकिशोर शर्मा अनूप ढिमोले अनुरुद्ध चांसोरिया सुनील उपाध्याय आदि की विशेष उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post