ad

श्री अरुण अर्णव खरे को एक ही दिन मिले दो प्रतिष्ठित सम्मान


श्री अरुण अर्णव खरे को एक ही दिन मिले दो प्रतिष्ठित सम्मान 

भोपाल । ग़ाज़ियाबाद में आयोजित अपने समय के अप्रतिम कहानी कार सेरा यात्री की स्मृति को समर्पित कथा रंग साहित्योत्सव में मंच पर उपस्थित अतिथियों सर्व श्री मशहूर उपन्यासकार अब्दुल बिसमिल्ला, संपादक हंस संजय सहाय व वरिष्ठ साहित्यकार अशोक मैत्रेय द्वारा श्री अरुण अर्णव खरे को फणीश्वर नाथ रेणु कथा सम्मान से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में सम्मान समारोह से पूर्व वर्तमान कहानी की चुनौतियों पर सार्थक विमर्श हुआ, जिसमें प्रसिद्ध कहानीकार प्रियदर्शन, आलोचक हरियश राय, पाखी के संपादक पंकज शर्मा, जीमेल एकस्प्रेस जैसा अद्भुत उपन्यास लिखने वाली अलका सिन्हा तथा वरिष्ठ उपन्यासकार अब्दुल बिस्मिल्ला ने अपनी बात रखी । इसके बाद के सत्र में सेरा यात्री को शिद्दत से याद किया गया । जिसकी अध्यक्षता ममता कालिया ने की तथा वक्ताओं में विभूतिनारायण राय, शीतलवाणी पत्रिका के संपादक वीरेंद्र आज़म, ढब्बू जी के नाम से प्रसिद्ध आबिद सुरती व माला कपूर गौहर जी ने यात्री जी की स्मृतियों को साकार किया । 

सम्मान समारोह में श्री अरुण अर्णव खरे के अलावा २४ अन्य कहानीकारों व अनुवादकों को भी सम्मानित किया गया जिनमें प्रमुख थे वंदना बाजपेयी, आशीष दशोत्तर, रामनगीना मौर्य, रंजना जायसवाल, मुकेश पोपली, डॉ शिवजी श्रीवास्तव तथा रिंकल शर्मा। पूरे दिन चले इस समारोह में व्यंग्यकार सुभाष चंदर, कवि कमलेश भट्ट कमल, खेमचंद सोमन, कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, कहानीकार मीनू त्रिपाठी आदि भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के संयोजक श्री आलोक यात्री की आत्मीयता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया । 

दूसरा सम्मान समारोह, माध्यम साहित्यिक संस्थान ,लखनऊ एवं युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच ,दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 33 वाँ अट्टहास सम्मान समारोह में नई दिल्ली स्थित हिन्दी भवन (निकट आईटीओ), आयोजित किया गया था । अट्टहास सम्मान समारोह  की अध्यक्षता माध्यम संस्था के अध्यक्ष कप्तान सिंह ने की जबकि समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक चक्रधर थे । अन्य मंचासीन अतिथियों में कथाकार बलराम, डॉ हरि जोशी, सुप्रसिद्ध  व्यंग्य आलोचक सुभाष चन्दर व आलोक पुराणिक थे । इस गरिमायुक्त समारोह में अरुण अर्णव खरे को अट्टहास वाग्धारा सम्मान से सम्मानित किया गया । 

इससे पूर्व देश के वरिष्ठ व्यंग्यकार सुरेश कांत को ‘अट्टहास शिखर सम्मान ‘ और अलंकार रस्तोगी को ‘अट्टहास युवा सम्मान’ प्रदान किया गया । सम्मान समारोह में साहित्यकार राम किशोर उपाध्याय को परसाई सम्मान से,श्री मुकेश नेमा (भोपाल) को शरद जोशी सम्मान से उत्तर प्रदेश के प्रख्यात कवि सत्येंद्र कुमार रघु वंशी को विद्यानिवास  मिश्र सम्मान से नवाज़ा गया। इस अवसर पर माध्यम साहित्यिक संस्थान देश के दो वरिष्ठ पत्रकार  प्रो प्रदीप माथुर और अश्विनी भटनागर को लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मामित किया गया ।

 इस अवसर पर देश के  वरिष्ठ व्यंग्य रेखाकार सागर कुमार ने पद्मश्री अशोक चक्रधर, माध्यम के अध्यक्ष कप्तान सिंह, डॉ हरि जोशी,आलोक पुराणिक, सुभाष चंदर , कीर्ति काले, अश्वनी भटनागर और वरिष्ठ पत्रकार और व्यंग्यकार अनूप श्रीवास्तव के रंगीन रेखाचित्र भेंट किए । 

दोनों ही कार्यक्रमों में मेरठ से विशेष रूप से आए राजीव बंसल उपस्थित रहे ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post